भोपाल और इंदौर में बनेगी मेट्रोपोलिटन अथॉरिटी, NCR की तरह होगा विकास

Deeksha Nandini Mehra | Aug 07, 2024, 07:46 IST
Share
indore news 7 aug
indore news 7 aug

मध्य प्रदेश सरकार अब भोपाल और इंदौर के आस-पास के क्षेत्रों को मेट्रोपोलिटन अथॉरिटी की तर्ज पर विकसित करने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत भोपाल, विदिशा और सीहोर समेत 9 जिलों को मिलाकर एक स्टेट कैपिटल रीजन का निर्माण किया जाएगा।

मध्य प्रदेश सरकार अब भोपाल और इंदौर के आस-पास के क्षेत्रों को मेट्रोपोलिटन अथॉरिटी ( Metropolitan Authority ) की तर्ज पर विकसित करने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य इन शहरों के आसपास के जिलों के विकास को उनसे जोड़ना है, ठीक जैसे दिल्ली एनसीआर में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को शामिल किया गया है।

इस योजना के तहत भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, होशंगाबाद और हरदा—कुल 9 जिलों को मिलाकर एक स्टेट कैपिटल रीजन का निर्माण किया जाएगा। यह प्रस्ताव 8 साल पहले भी सामने आया था।

मंगलवार को नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ( Minister Kailash Vijayvargiya ) ने विभागीय समीक्षा के बाद कहा कि प्रमुख शहरों के विकास के साथ-साथ उनके आसपास के क्षेत्रों का भी समग्र विकास किया जाएगा। जबलपुर और ग्वालियर में जहां अभी मेट्रोपोलिटन अथॉरिटी की योजना नहीं है, वहां विशेष समितियों का गठन कर विकास कार्य किए जाएंगे।

भोपाल में 400 करोड़ की लागत से बनेगा फायर डायरेक्टोरेट

मध्य प्रदेश में अग्निशामक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भोपाल में 400 करोड़ रुपए की लागत से फायर डायरेक्टोरेट स्थापित किया जाएगा। नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि अग्निशामक वाहनों में ऐसा उपकरण शामिल किया जाएगा जो संकरे रास्तों पर भी जा सके। इसके अलावा पानी के स्रोत बनाए जाएंगे ताकि तुरंत आग बुझाने के लिए पानी उपलब्ध हो सके। नई मशीनें और गाड़ियां भी खरीदी जाएंगी और अग्निशामक विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी।

नए फायर डायरेक्टोरेट के तहत प्रदेश की अग्निशामक सेवाओं को नियंत्रित किया जाएगा, नए अग्नि सुरक्षा नियम और निर्देश जारी किए जाएंगे, और उनका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके अलावा नए फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे और हर नगरीय निकाय में एक फायर अफसर की नियुक्ति की जाएगी। बिल्डिंगों के सेफ्टी ऑडिट की भी व्यवस्था की जाएगी।

NCR क्या है

एनसीआर (NCR) का पूरा नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) है। इसमें आसपास के ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्र में विकास किया जाता है। NCR का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या और शहरीकरण के दबाव को कम करना और आसपास के क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देना है। NCR में नई दिल्ली के अलावा, दिल्ली के आसपास के क्षेत्र जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी शामिल हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Minister Kailash Vijayvargiya
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • Mp news in hindi
  • Urban Development Department
  • नगरीय विकास विभाग
  • दिल्ली एनसीआर
  • NCR क्या है
  • मेट्रोपोलिटन अथॉरिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा