उमा भारती से मिलने पहुंचे मंत्री चैतन्य कश्यप, पूर्व सीएम ने जमकर दी थी उनको नसीहत

Rahul Garhwal | Dec 27, 2023, 24:00 IST
Share
उमा भारती से मिलने पहुंचे मंत्री चैतन्य कश्यप, पूर्व सीएम ने जमकर दी थी उनको नसीहत
उमा भारती से मिलने पहुंचे मंत्री चैतन्य कश्यप, पूर्व सीएम ने जमकर दी थी उनको नसीहत

मंत्री चैतन्य कश्यप पूर्व सीएम उमा भारती से मिलने पहुंचे। उमा भारती ने उनको जमकर नसीहत दी थी।

BHOPAL. बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और पूर्व सीएम उमा भारती अक्सर अपनी कई पोस्ट से पार्टी के नेताओं को नसीहत देती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में चैतन्य कश्यप को नसीहत दी थी कि इतने अमीर विधायकों को सैलरी की क्या जरूरत है और अगर वो सैलरी दान कर देते हैं तो उसमें कोई बड़ी बात नहीं है। नसीहत के बाद चैतन्य कश्यप उमा भारती से मिलने पहुंच गए।

उमा भारती ने किया था पोस्ट

उमा भारती ने पोस्ट करके लिखा कि चेतन कश्यप सरकार को वेतन वापिस करने के बजाय वह राशि अभावग्रस्त लड़कियाँ की शिक्षा पर खर्च करें। हमें यह याद रखना पड़ेगा की सभी विधायक बड़े व्यवसायी नहीं होते और ना वो राजनीति से अपना व्यवसाय बढ़ाते हैं। अगर विधायकों और सांसदों को ईमानदारी की राह पर चलना आसान बनाना है तो चेतन कश्यप जैसे पूँजीपति विधायकों को छोड़कर सभी विधायक की तनखा एवं अन्य भत्ते आज की सभी परिस्थितियों को देखकर मिलना चाहिए।

उमा भारती से मिलने पहुंचे मंत्री चैतन्य कश्यप

उमा भारती की एक दिन पहले वाली पोस्ट के बाद मंत्री चैतन्य कश्यप उनसे मिलने उनके निवास पर पहुंचे। उमा भारती ने उनका स्वागत किया और तिलक लगाया। उमा भारती ने एक्स पर लिखा कि रतलाम से विधायक और हाल ही में प्रदेश सरकार के मंत्री चैतन्य कश्यप मेरे दूसरे ट्वीट के जवाब में स्वयं उपस्थित हो गए।

चैतन्य कश्यप जी को मैं 20 साल से जानती हूं। वे बहुत बड़े व्यवसायी, बहुत बड़े दानी और समाजसेवी हैं। वह अपने व्यवसाय से प्राप्त लाभ का बहुत बड़ा हिस्सा दान करते हैं किंतु फिर भी मैंने अपना सुझाव दोहराया कि वे अपने वेतन एवं भत्ते सरकार को वापस करने की जगह पर दान की राशि में शामिल कर लिया करें।

उन्होंने इस पर कहा कि वे इस पर विचार करेंगे. मैंने उन्हें सफल मंत्री बनने के लिए शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद भी दिया।

Tags:
  • Uma Bharti
  • उमा भारती
  • Chaitanya Kashyap
  • Chaitanya meets Uma
  • Uma tweets
  • चैतन्य कश्यप
  • उमा से मिले चैतन्य
  • उमा ट्वीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई