भव्य और ऐतिहासिक होगा नर्मदा महोत्सव, मंत्री राकेश सिंह बोले- देशभर के कलाकार होंगे शामिल
Neel Tiwari | Sept 21, 2024, 22:03 IST
Minister Rakesh Singh took meeting regarding Narmada Mahotsav 2024
हर साल की तरह इस बार भी भेड़ाघाट के तट पर नर्मदा महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। नर्मदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
JABALPUR. साल 2007 से जबलपुर में लगातार आयोजित किया जा रहे नर्मदा महोत्सव (Narmada Mahotsav) का आयोजन 2024 में और भी भव्य स्वरूप में होने जा रहा है। नर्मदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को जबलपुर के सर्किट हाउस में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह (Minister Rakesh Singh) ने की, जिसमें नर्मदा महोत्सव को गरिमापूर्ण और ऐतिहासिक बनाने के लिए का फैसला लिया गया।
बैठक में मंत्री राकेश सिंह ने निर्देश दिया कि महोत्सव की बेहतर प्रस्तुति और सूचना के लिए एक वेबसाइट बनाई जाए। इस वेबसाइट पर पिछले सालों में आयोजित नर्मदा महोत्सव के आकर्षक फोटोग्राफ्स और जानकारी अपलोड की जाएगी, जिससे पर्यटकों और आम जनता को महोत्सव की महत्ता से अवगत कराया जा सके। नर्मदा महोत्सव शरद पूर्णिमा के दिन आयोजन भेड़ाघाट मां नर्मदा के तट पर किया जाता है।
महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि नर्मदा महोत्सव में देशभर से कलाकार बुलाए जाएंगे, जिनमें नई दिल्ली और भोपाल से भी कलाकार भाग लेंगे। वहीं, स्थानीय कलाकारों को भी मौका देने की बात पर जोर दिया गया, ताकि जबलपुर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। स्थानीय कलाकारों को 5-5 मिनट का समय दिया जाएगा।
महोत्सव के पहले दिन क्लासिकल संगीत और दूसरे दिन सेमी-क्लासिकल और भजन प्रस्तुतियां होंगी। फिल्मी गानों की अनुमति नहीं होगी, ताकि इस महोत्सव की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनी रहे। इसके अलावा, रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि जबलपुर की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिल सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पर्यटकों के लिए नौका विहार की सीमित व्यवस्था की जाएगी। हॉट एयर बैलून के माध्यम से पर्यटकों को नर्मदा के मनोरम दृश्य दिखाने की भी योजना है। भेड़ाघाट वासियों के लाभ को ध्यान में रखते हुए बस सेवाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि पर्यटक महोत्सव का आनंद आसानी से ले सकें।
रानी दुर्गावती जबलपुर की पहचान हैं और उनके जीवन से जुड़े कार्यक्रम इस महोत्सव का हिस्सा होंगे। इससे जबलपुर की सांस्कृतिक ताकत बढ़ेगी और महोत्सव को एक अनूठी पहचान मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार का नर्मदा महोत्सव इतना गरिमापूर्ण और भव्य हो कि यह जबलपुर की पहचान बन सके। इस महोत्सव के माध्यम से जबलपुर की सांस्कृतिक विरासत को नई दिशा और पहचान मिलेगी, और यह नर्मदा नदी के प्रति जन आस्था को और मजबूत करेगा।
बैठक में मंत्री राकेश सिंह ने निर्देश दिया कि महोत्सव की बेहतर प्रस्तुति और सूचना के लिए एक वेबसाइट बनाई जाए। इस वेबसाइट पर पिछले सालों में आयोजित नर्मदा महोत्सव के आकर्षक फोटोग्राफ्स और जानकारी अपलोड की जाएगी, जिससे पर्यटकों और आम जनता को महोत्सव की महत्ता से अवगत कराया जा सके। नर्मदा महोत्सव शरद पूर्णिमा के दिन आयोजन भेड़ाघाट मां नर्मदा के तट पर किया जाता है।
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका
सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण
पर्यटकों के लिए होगी विशेष व्यवस्था
दिखेगी रानी दुर्गावती के जीवन की झलक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA