मंत्री बोले- स्कूलों में उपस्थिति के समय यस सर नहीं जय हिंद बोलना होगा
Jitendra Shrivastava | Aug 28, 2024, 18:43 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के एक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान बोले कि जिले में सरकारी स्कूल हो या निजी स्कूल, जब भी छात्र का नाम लिया जाए तो कोई भी यस सर नहीं सिर्फ जय हिंद बोलेगा...
आमीन हुसैन, RATLAM. मध्य प्रदेश के रतलाम में स्कूली बच्चे कक्षा में उपस्थिति दर्ज कराते समय अब 'यस सर' नहीं बल्कि, जय 'हिंद बोलेंगे'। यह आदेश रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने कार्यकर्ताओं के सामने दिया है। शाह ने कहा कि स्कूलों में अब 1 तारीख से छात्रों को उपस्थिति से समय बोलना जय हिंद होगा।
रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह बीजेपी की बैठक में शामिल होने आए थे। इस दौरान मंत्री विजय शाह का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि मैं यहां रिश्तेदारी करने नहीं बल्कि, कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने आया हूं। वहीं विजय शाह ने कहा कि मैं प्रभारी मंत्री हूं जो में चाहूंगा वही होगा। रतलाम में 1 तारीख से सभी स्कूलों में अटेंडेंस के समय नाम बोलने पर यस सर नहीं, बल्कि जय हिंद बोला जाएगा। निजी स्कूल हो या सरकारी हमारी उपस्थिति में जय हिंद बोला जाएगा।
प्रभारी मंत्री बीजेपी नेता और कार्यकताओं से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रतलाम जिले में सरकारी स्कूल या निजी स्कूल में छात्र जय हिंद सर बोलेगा। जब भी कोई भी छात्र जय हिंद बोलेगा तो उसका हाथ ऐसे ऊपर उठाकर बोलेगा, जैसे देश भक्ति का जय हिंद होता है। देश भक्ति के जोश और जज्बे से बोलेंगे जय हिंद सर। उन्होंने कहा की इससे देश हित की भावना बच्चों में बढ़ेगी इसलिए अब निजी और सरकारी सभी स्कूल में जय हिंद बोलकर उस्थिति दर्ज करवाना होगी। आने वाली पीढ़ी इसी तरह जय हिंद बोलेगी। जब तक हम हैं हमारी उपस्थिति में सरकारी स्कूल हो या प्राइवेट, सभी जगह अब यस मैडम और यस सर नहीं जय हिंद सर बोलेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो... बोलते हुए मंत्री जी की नजर मीडिया कर्मी के कैमरे पर पड़ी तो उससे कहने लगे अरे इस बंद कर लो... ये मत लो...।
कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने आया हूं
मीडिया कर्मी से बोलने लगे कैमरा बंद करो
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari