चार दिन से लापता बेटे का शव गड्ढे में मिला, गुस्साए लोगों का अस्पताल के बाहर प्रदर्शन
Deeksha Nandini Mehra | Aug 23, 2024, 15:44 IST
narmdapuram
मृतक स्टूडेंट के परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी हो। लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसराें पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
Missing student Body found in Narmadapuram : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में चार दिन से लापता स्टूडेंट का शव उसके परिजनों ने लेने से इंकार दिया है। गुस्साए परिजन अस्पताल के बाहर बैठकर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक स्टूडेंट के परिजनों की मांग है कि उनके बेटे की हत्या की गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करे और उन्हें गिरफ्तार करे। लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसराें पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
मृतक स्टूडेंट का नाम हर्ष मीणा है। वह बाहरवीं क्लास में पढ़ता था। छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा 18 अगस्त को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं आया। कोचिंग में जाकर पता चला कि वह आया ही नहीं। उसके दोस्तों से जानकारी मिली कि वह एक लड़की के घर गया था। घटना के दूसरे 19 अगस्त को हमनें पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।
22 अगस्त को दोपहर उसका शव जिला मुख्यालय से कुछ दूर मेहराघाट होरियापीपर में एक खेत के पास 10 फीट गहरे गड्ढे में अर्द्धनग्न हालत में मिला। शव पूरी तरह सड़ चुका था। स्कूल बैग और कपड़ों से उसकी पहचान हुई। घटनास्थल पर जहरीले पदार्थ की खाली शीशी भी मिली है। पड़ताल के दौरान पुलिस ने फेंफरताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हर्ष अकेला ही जाता दिखा। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।
परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया, आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या के बाद शव गड्ढे में फेंका गया है। वे जिला अस्पताल में धरना देने लगे। लगभग पांच घंटे बाद पुलिस-प्रशासन की समझाइश पर शव लेने के लिए तैयार हुए। मौके पर 200 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए।
मीणा समाज के लोग शुक्रवार को बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे और हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। हर्ष मीणा (Harsh Meena) के पिता, दिनेश मीणा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया और सुसाइड को हत्या में बदलने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें हर्ष (Harsh Meena) अकेला जाता दिखा। 21 अगस्त को हर्ष की इलेक्ट्रिक स्कूटी होरियापीपर के पास नहर के किनारे मिली थी। शव के डी-कंपोज हो चुके होने के कारण मौत की समय सीमा तीन-चार दिन पहले की मानी जा रही है। एएसपी आशुतोष मिश्रा (ASP Ashutosh Mishra) ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है और पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी। अगर थाना प्रभारी की लापरवाही पाई जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
18 अगस्त से था मिसिंग
गुरुवार को मिला शव
परिजनों का आरोप
सुबह से अस्पताल के बाहर प्रदर्शन
सीसीटीवी फुटेज की जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman