कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का पोता छिंदवाड़ा में मिला, पुलिस की 10 टीम कर रहीं थी सर्च
Rohit Sahu | May 30, 2025, 11:17 IST
mla pota
विधायक देवेंद्र पटेल का पोता दिव्यम छिंदवाड़ा से सकुशल मिल गया है। 24 घंटे से पुलिस की 10 टीमें खोज रहीं थी। परिवार के ही कुछ लोगों पर अपहरण की साजिश का आरोप लगा है।
पवन सिलावट @ रायसेन MP News:रायसेन की सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के दो साल पोते दिव्यम पटेल का गुरुवार को अपहरण कर लिया गया था। शुक्रवार तड़के पुलिस ने उसे छिंदवाड़ा के तामिया में सकुशल ढूंढ लिया। पुलिस ने इस केस में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक, डीआईजी, एसपी और एएसपी के नेतृत्व में दस विशेष टीमें गठित की गईं। ऑपरेशन में डॉग स्क्वाड, सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरे और बघेर कैमरे का भी उपयोग किया गया। यह सर्च पूरी रात जारी रहा और शुक्रवार सुबह सफलता हाथ लगी।
गुरुवार सुबह 11 बजे दिव्यम को घर के आंगन में सेब खाते हुए सीसीटीवी में देखा गया। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। परिवार और मोहल्ले वालों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तब पुलिस को सूचना दी गई।
जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, सिलवानी, बेगमगंज और गैरतगंज थानों की टीमें सक्रिय हो गईं। विधायक देवेंद्र पटेल खुद मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ तलाशी अभियान में रहे।
यह भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक ने पीए को रिश्वत लेते पकड़ा, कलेक्टर से की शिकायत
एसपी पंकज पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इस अपहरण के पीछे आर्थिक लाभ की मंशा थी। पुलिस यह भी देख रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
thesootr links
परिवार के लोगों ने फिरौती के लिए किया अपहरण
रायसेन एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि दिव्यम के अपहरण की साजिश परिवार के ही कुछ लोगों ने रची थी। उन्होंने बच्चे को अगवा कर फिरौती वसूलने का प्लान बनाया था। पुलिस ने पहले एक आरोपी को बेगमगंज से पकड़ा था उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दो अन्य आरोपियों को छिंदवाड़ा जिले के तामिया से गिरफ्तार किया गया। यहीं से दो साल के मासूम दिव्यम को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
दस पुलिस टीमों ने मिलकर चलाया सर्च ऑपरेशन
सीसीटीवी में मिला आखिरी सुराग
तीन थानों की टीम सक्रिय, विधायक खुद रहे मौजूद
यह भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक ने पीए को रिश्वत लेते पकड़ा, कलेक्टर से की शिकायत
आरोपियों से पूछताछ जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA