कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में चमक रहे एमपी के 30 अफसर, सिख रहे आधुनिक पुलिसिंग के गुर
मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों को आधुनिक पुलिसिंग के गुर सिखाने के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) भेजा गया है। यहां, इन्हें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में ट्रेनिंग दी जा रही है। ये सभी 30 अफसर एएसपी स्तर के हैं।
यह प्रशिक्षण राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के लिए है। ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकें।
एमपी पुलिस की हो रही मिड-कैरियर ट्रेनिंग
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...
ये खबर भी पढ़िए...एमएससी नर्सिंग प्रवेश पर हाईकोर्ट सख्त, नर्सिंग काउंसिल से तलब किया जवाब
कैम्ब्रिज में सिखाए जा रहे प्रमुख विषय
पुलिस अफसरों को 8 दिसंबर से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग दी जा रही है। इस दौरान उन्हें पुलिसिंग के कई अहम पहलुओं के बारे में सिखाया जा रहा है, जैसे क्राइम हार्म इंडेक्स, प्रीडिक्टिव पुलिसिंग और महिलाओं के खिलाफ अपराध।
इसके अलावा, अफसरों को ब्रिटिश पुलिस संस्थानों का दौरा भी कराया जाएगा, ताकि उन्हें ब्रिटेन की पुलिस सिस्टम और काम करने का तरीका समझने का मौका मिल सके।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
|
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में होगी राजस्थान पुलिस के जवानों की ट्रेनिंग, ये है वजह
पहले एमपी और दिल्ली में हुई ट्रेनिंग
अधिकारियों ने 27 नवंबर को मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग शुरू की थी, जो 29 नवंबर तक चली। इसके बाद, 1 और 2 दिसंबर को उन्होंने आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग ली थी।
फिर, 4 से 6 दिसंबर तक दिल्ली में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में भी ट्रेनिंग दी गई थी, जहां उन्हें सामाजिक कानून, ई-गवर्नेंस और पब्लिक ऑर्डर जैसे विषयों पर जानकारी मिली थी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी सरकार का हाईटेक प्लान: अब हर सड़क का बनेगा डिजिटल हेल्थ कार्ड
अब ब्रिटेन में हो रही ट्रेनिंग
इस प्रशिक्षण का समापन 30 दिसंबर को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में होगा। यहां अधिकारियों को बाकी का प्रशिक्षण मिल रहा है। वे नई जानकारियों के साथ वापस लौटेंगे।