मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश से इन्हें मिल सकती है जगह

Dolly patil | Jun 04, 2024, 16:10 IST
Share
3rWE
3rWE

लोकसभा चुनाव की मतगणना का दौर जारी है। एक बार फिर से मोदी सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इधर मध्य प्रदेश में बीजेपी क्लीप स्वीप की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मध्यप्रदेश के सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चाएं चल पड़ी हैं। संभावना जताई जा रही है कि साढ़े 16 साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान को संभवत: कृषि मंत्रालय दिया जा सकता है।

sfdxc
sfdxc

दूसरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) का आता है। सिंधिया गुना सीट से बड़ी जीत दर्ज कर रहे हैं, वर्तमान में वे नागरिक उड्डयन मंत्री हैं, ऐसे में इस बार भी उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं

इंदौर से सांसद शंकर लालवानी ( Shankar Lalwani )भी मंत्री बन सकते हैं। उन्हें केन्द्र में मंत्री बनाकर बीजेपी मालवा को साधने का प्रयास करेगी। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मंत्री बन सकते हैं। बताया जा रहा है वीडी शर्मा का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल समापन की ओर है, ऐसे में उन्हें केन्द्र में मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि दलित वर्ग को साधने के लिए फग्गन सिंह कुलस्ते ( Faggan Singh Kulaste )भी मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

ीौम
ीौम

29 की 29 सीटों पर भाजपा की बढ़त

बता दें मध्यप्रदेश में जारी मतगणना में फिलहाल मप्र की 29 की 29 सीटें भाजपा के खाते में जाती हुई नजर आ रही है। भोपाल से आलोक शर्मा, इंदौर से शंकर लालवानी, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह, जबलपुर से आशीष दुबे, छिंदवाड़ा से बंटी साहू, राजगढ़ से रोडमल नागर, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो से वीडी शर्मा, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, टीकमगढ़ से डॉ. वीरेन्द्र कुमार, होशंगाबाद से चौधरी दर्शन सिंह, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान, सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा, शहडोल से हिमाद्री सिंह, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, बालाघाट से डॉ. भारती पारधी, दमोह से राहुल लोधी, सतना से गणेश सिंह, बैतूल से दुर्गादास उइके, मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड से संध्या राय, सागर से लता वानखेड़, रीवा से जर्नादन मिश्रा, धार से सावित्री ठाकुर, खरगोन से गजेंद्र सिंह और देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी आगे चल रहे हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Faggan Singh Kulaste
  • फग्गन सिंह कुलस्ते
  • Shankar Lalwani
  • शंकर लालवानी
  • मोदी कैबिनेट
  • सिंधिया गुना सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच