शिवराज नहीं, मोदी के कंधे पर चढ़कर चुनाव लडे़गी BJP, पार्टी के चुनावी गीत से सियासी गलियारों में चर्चा

Chakresh | Dec 12, 2023, 24:00 IST
Share

प्रदेश की सियासत चुनावी मोड में आ चुकी है। एक ओर जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो दूसरी ओर घोषणाओं पर घोषणाएं की जा रही हैं। इसी बीच BJP का एक वीडियो सियासी गलियारों में कुछ अलग ही चर्चाओं को जन्म दे चुका

BHOPAL. प्रदेश की सियासत चुनावी मोड में आ चुकी है। एक ओर जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो दूसरी ओर घोषणाओं पर घोषणाएं की जा रही हैं। इसी बीच BJP का एक वीडियो सियासी गलियारों में कुछ अलग ही चर्चाओं को जन्म दे चुका है। मोदी के मन में बसे एमपी, एमपी के मन में बसे मोदी… इस शीर्षक से एक चुनावी गीत जारी हुआ है, जिसमें सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी का नाम और काम नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ना तो इस वीडियो में नाम है और ना ही कोई फोटो या वीडियो फुटेज… जाहिर है चुनाव के ठीक पहले इस तरह के वीडियो ने राजनीतिक चर्चाओं को एकदम से तेज कर दिया है। यह बात आम हो रही है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी।

53 सेकंड के वीडियो में बस नमो ही नमो

53 सेकंड के इस वीडियो में आदिवासियों के विकास, पीएम आवास योजना, मुफ्त राशन योजना और किसान सम्मान योजना सहित गरीब कल्याण की उन तमाम योजनाओं का उल्लेख किया गया है जो केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित हैं। शुक्रवार को जारी हुए इस वीडियो के बाद से ही मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम, फोटो और वीडियो के एकदम नदारद रहने के चलते अब यह चर्चा भी खुलकर हो रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे करके ही मैदान में उतरेगी।

VIDEO देखिए...

कांग्रेस के आक्रमण की काट, तेज और पहले कैंपेन

कांग्रेस जहां सीधी पेशाब कांड, दलित- आदिवासियों पर अत्याचार, महाकाल मंदिर की मूर्तियां टूटने और लॉ एंड ऑर्डर के मामलों पर बीजेपी सरकार को घेरने की योजना बना रही है। वहीं इसकी काट के रूप में बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम और उनकी योजनाओं को एक बार फिर से घर- घर पहुंचाने के लिए चुनाव से काफी पहले ही आक्रामक रणनीति के साथ कैंपेन शुरू करने की तैयारी कर ली है। सूत्र बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे को लेकर कई तरह के वीडियो और प्रचार सामग्री बनाई जा चुकी है। शुरुआत में बीजेपी यह सामग्री डिजिटल माध्यम से मध्यप्रदेश के लोगों तक पहुंचाएगी।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • मोदी के मन में बसे एमपी
  • भाजपा का चुनावी गीत
  • एमपी के मन में बसे मोदी
  • BJP ke ek chunavi geet ne kiya khulasa
  • Mukhyamantri Shivraj Singh Chouhan
  • Modi ke man mein base MP
  • MP ke man mein base Modi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज