मप्र में मोदी-राहुल के दौरेः नरेंद्र मोदी की 8 सभा, 2 रोड शो वहीं राहुल की 5 सभा

Jitendra Shrivastava | May 12, 2024, 23:04 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में चारों चरणों के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी के मुकाबले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोगुनी सभाएं कीं। नरेंद्र मोदी ने जहां 8 सभाएं और 2 रोड शो किए, वहीं राहुल गांधी ने 3 चरणों की वोटिंग में 5 सभाएं की, जबकि रोड शो एक भी नहीं किए।

(Modi Rahuls MP tour ) मप्र में मोदी-राहुल के दौरेःलोकसभा चुनाव ( Loksabha Election) के चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर कल 13 मई को मतदान होगा। चुनाव के बीच प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी ने दौरे किए। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी ( Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी प्रचार करने आए। मध्यप्रदेश में चारों चरणों के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी के मुकाबले प्रधानमंत्री मोदी ने दोगुनी सभाएं कीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 सभाएं और दो रोड शो


  1. 7 अप्रैल को पीएम मोदी ने जबलपुर में सवा किमी लंबा रोड शो किया, मगर भाषण नहीं दिया। खुली जीप में पीएम के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव और जबलपुर सीट के प्रत्याशी आशीष दुबे मौजूद थे। बीजेपी ने दावा किया कि रोड शो में 50 हजार लोग जुटे थे।
  2. 9 अप्रैल को बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी के समर्थन में सभा लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं महाकाल के भक्त हूं। मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है।
  3. 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी ने होशंगाबाद की पिपरिया सीट पर जनसभा ली। पूरा फोकस आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग पर रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासी परिवार की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया।
  4. 19 अप्रैल को मोदी ने दमोह में रोड शो के साथ जनसभा को भी संबोधित किया। यहां भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम ने कहा कि मोदी 2014 में उम्मीद, 2019 में विश्वास और अब 2024 में गारंटी लेकर आया है। इस दौरान उन्होंने कोरोनाकाल में बनी आत्मनिर्भर वैक्सीन की भी बात की।

ये खबर भी पढ़ें...

झाड़ू पर बटन दबाकर मुझे जेल जाने से बचा लो : अरविंद केजरीवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 सभाएं और दो रोड शो






































तारीखकार्यक्रम
7 अप्रैलजबलपुर में रोड शो
9 अप्रैलबालाघाट में जनसभा
14 अप्रैलनर्मदापुरम के पिपरिया में जनसभा
19 अप्रैलदमोह में जनसभा
24 अप्रैलसागर और हरदा में जनसभा, भोपाल में रोड शो
25 अप्रैलमुरैना में जनसभा
7 मईखरगोन और धार में जनसभा



राहुल का दौरा कैंसिल हुआ तो खरगे आए


21 अप्रैल को सतना में राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित था। राहुल को फूड पॉयजनिंग होने के चलते ऐन वक्त पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनसभा करने पहुंचे थे। 2 मई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुरैना में जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4 अप्रैल को गुना और राजगढ़ में सभाएं लीं। वहीं, सचिन पायलट ने 25 अप्रैल को उज्जैन, मंदसौर, देवास की नामांकन रैली में जनसभाओं को संबोधित किया। ​​​प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लोकसभा चुनाव के चारों चरणों में मध्यप्रदेश में 130 सभाएं, रोड शो और बैठकें कीं। पटवारी करीब 21 लोकसभा प्रत्याशियों की नामांकन सभाओं में शामिल हुए।

राहुल गांधी ने लीं 5 जनसभा...


  1. 8 अप्रैल को राहुल गांधी प्रचार के लिए सिवनी जिले के धनौरा में ली सभा।
  2. 8 अप्रैल को ही शहडोल में सभाएं करने पहुंचे।
  3. 30 अप्रैल को राहुल ने भिंड में जनसभा की
  4. 6 मई को अलीराजपुर और खरगोन में जनसभा की।





















तारीखकार्यक्रम
8 अप्रैलसिवनी के धनौरा और शहडोल में सभाएं
30 अप्रैलभिंड में जनसभा
6 मईअलीराजपुर और खरगोन में जनसभा

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • नरेंद्र मोदी
  • narendra modi
  • loksabha election
  • मप्र में मोदी-राहुल के दौरे
  • Modi Rahuls MP tour
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज