मोहन कैबिनेट का फैसला: UCC का ड्राफ्ट 5 जुलाई तक होगा तैयार, 529 स्कूलों का होगा विस्तार

Amresh Kushwaha | Published:
Share
मोहन कैबिनेट का फैसला
मोहन कैबिनेट का फैसला

मोहन कैबिनेट बैठक में आज, 23 जून को यूसीसी ड्राफ्ट 5 जुलाई तक तैयार करने का फैसला लिया गया है। साथ ही, किसानों को शून्य ब्याज पर 5000 करोड़ रुपए का कर्ज मिलेगा। वहीं, 529 स्कूलों को भी नया रूप दिया जाएगा।

मंगलवार, 23 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई है। इसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं।

एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की तैयारी अब अंतिम चरण में है। राज्यभर से नौ लाख से ज्यादा सुझाव इकट्ठा किए गए है। इसके लिए तीन करोड़ से अधिक एसएमएस (SMS यानी Short Message Service) भेजे गए हैं। वहीं, 22 जून को सुझाव जमा करने की आखिरी तारीख थी।

खास बात यह है कि 90 प्रतिशत से ज्यादा सुझाव यूसीसी के समर्थन में आए। इनमें अल्पसंख्यक महिलाओं और पुरुषों के सुझाव भी शामिल हैं। अब एक हाई पावर कमेटी (High Power Committee) इन सुझावों को देख रही है। इस समिति में हाई कोर्ट के एक जज भी शामिल हैं। ड्राफ्ट पांच जुलाई तक तैयार होगा। इसे आने वाले विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।

किसानों को बड़ी राहत

मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) का वितरण किया है। मध्यप्रदेश के 81 लाख किसानों को 40 करोड़ रुपए का सीधा लाभ मिला है।

इसके साथ ही राज्य सरकार किसानों को करीब पांच हजार करोड़ रुपए का शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दे रही है। अब कर्ज चुकाने की समयसीमा को 12 महीने के रोलिंग (Rolling यानी लचीले) शेड्यूल में बदला गया है। इससे किसानों पर एक तय तारीख का दबाव नहीं रहेगा।

इस ब्याज का 4.5 प्रतिशत केंद्र और 5.5 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करती है। कुल ब्याज का बोझ 880 करोड़ रुपए सालाना का है जो राज्य सरकार उठाती है। वर्ष 2026 को किसान वर्ष भी घोषित किया गया है। इससे पहले 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया गया था।

83e14663-f35
83e14663-f35


529 स्कूल बदलेंगे अपना रूप

शिक्षा के मोर्चे पर भी मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। तीन साल के सर्वे के बाद तय हुआ है कि 315 स्कूलों को हायर सेकेंडरी (Higher Secondary) स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा 214 नए हायर सेकेंडरी स्कूल बनाए जाएंगे।

इन सभी कामों के लिए करीब 35 करोड़ रुपए का बजट मंजूर हुआ है। वहीं, 15 से 29 जुलाई के बीच गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें स्कूलों में निबंध, वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंत्री भी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

de617510-e75
de617510-e75


इन योजनाओं की समय सीमा बढ़ी

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए 1740 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इस योजना में हर शादी पर पांच हजार रुपए दिए जाते हैं। यह राशि पांच साल के लिए स्वीकृत की गई है। इसके अलावा अनाज परिवहन सब्सिडी (subsidy यानी अनुदान) योजना के लिए 3580 करोड़ रुपए भी मंजूर हुए है। सुजालपुर में एक नया लॉ कॉलेज (Law College) खोलने को भी हरी झंडी मिली है।

श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 23 जुलाई को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 15 दिन तक सामुदायिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला चलेगी।

जल गंगा में MP तीसरे नंबर पर

मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संरक्षण अभियान गांव-गांव तक पहुंच गया है। पंचायत स्तर पर हैंडपंप, बावड़ी और कुएं जैसे पारंपरिक जल स्रोतों को फिर से ठीक किया जा रहा है।

इस अभियान में मध्यप्रदेश देशभर में तीसरे स्थान पर आया है। दिंडोरी, खंडवा और शहडोल सहित करीब 10 जिले देश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल हैं। खंडवा और इंदौर के शहरी निकायों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। 25 से 30 जून के बीच राज्यभर में बचे हुए जल संरक्षण कार्यों को पूरा करने के लिए विशेष कार्यक्रम होगा।

MP News: मोहन कैबिनेट की ये खबरें भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट से 48 लाख परिवारों को मिला बड़ा तोहफा, मुफ्त होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री

मोहन कैबिनेट से किसानों को मिली राहत भरी सौगात, 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी

मोहन कैबिनेट ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, SC छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपए, FTRI को मंजूरी

मोहन कैबिनेट बैठक: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, किसानों और जल अभियान पर फोकस

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • मोहन कैबिनेट
  • समान नागरिक संहिता
  • यूसीसी
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
  • राज्य सरकार
  • एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?