मोहन सरकार पर बढ़ा कर्ज का बोझ , एक महीने में दूसरी बार 5 हजार करोड़ का लोन लेने की तैयारी

Vikram Jain | Aug 24, 2024, 18:48 IST
Share
Debt on MP Mohan government
Debt on MP Mohan government

मध्‍य प्रदेश की मोहन सरकार एक महीने में दूसरी बार पांच हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। इससे पहले सरकार ने 5 हजार करोड़ का लोन लिया था। सरकार ने नया कर्ज 2038 तक के लिए लिया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार एक ही महीने दूसरी बार कर्ज लेने जा रही है। पहले से कर्ज में डूबी सरकार इस बार 5 हजार करोड़ का कर्ज लेगी। यह लोन ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपए की दो किस्तों में लिया जाएगा। यह कर्ज जन्माष्टमी के दूसरे दिन यानी 27 अगस्त को 28 अगस्त 2038 तक के लिए लिया जाएगा। सरकार इसे 14-14 साल की अवधि में चुकाएगी। मोहन सरकार पर नया कर्ज मिलाकर 10 हजार करोड़ कर्ज हो जाएगा।

चालू वित्त वर्ष में तीसरी बार कर्ज

इससे पहले छह अगस्त को सरकार ने 5 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। जिसके ब्याज का भुगतान 11 और 21 साल की अवधि में करना तय किया गया है। इस राशि से 1 करोड़ 29 लाख बहनों को रक्षाबंधन के 250 रुपए और मासिक किश्त के 1250 रुपए दिए थे। साथ ही कर्मचारियों को DA का बकाया एरियर्स दिया किया गया था। सरकार पिछले 15 महीने में 17 बार कर्ज ले चुकी है।

2038 तक कर्ज चुकाएगी सरकार

वित्त विभाग ने नए लोन के लिए ऑक्शन अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि सरकार ढाई हजार-ढाई हजार करोड़ का यह कर्ज लेगी। यह लोन 14-14 साल की अवधि के लिए 28 अगस्त 2038 तक लिया जा रहा है। इस लोन का ब्याज सरकार हर साल जमा करती रहेगी। सरकार का कहना है कि कर्ज नियम के अनुसार लिया जा रहा है।

बता दें कि मोहन सरकार चालू वित्त वर्ष में यह तीसरी बार कर्ज ले रही है। 31 मार्च 2024 को खत्म वित्त वर्ष में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज था। नए कर्ज के साथ यह कर्ज बढ़कर 3 लाख 85 हजार करोड़ रुपए हो जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन सरकार लेगी कर्ज
  • Mohan government loan
  • एमपी मोहन सरकार पर कर्ज
  • Debt on MP Mohan government
  • मोहन सरकार पर कर्ज का बोझ
  • कर्ज में डूबी मोहन सरकार
  • पांच हजार करोड़ का कर्ज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई