किसी भी योजना को बंद नहीं करेगी 'मोहन सरकार', शुक्ल बोले-जल्द होगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

BP Shrivastava | Dec 27, 2023, 24:00 IST
Share
किसी भी योजना को बंद नहीं करेगी 'मोहन सरकार', शुक्ल बोले-जल्द होगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
किसी भी योजना को बंद नहीं करेगी 'मोहन सरकार', शुक्ल बोले-जल्द होगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मोहन यादव सरकार किसी भी कल्याणकारी योजना को बंद नहीं करेगी। पूर्व से संचालित सभी योजनाएं यथावत संचालित रहेंगी।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. सूबे की मोहन यादव सरकार किसी भी कल्याणकारी योजना को बंद नहीं करेगी। पूर्व की बीजेपी सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं शुरू की गईं हैं, उन्हें यथावत संचालित किया जाएगा। यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कही। जबलपुर प्रवास पर आए डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास धन की कमी नहीं है। वेलफेयर स्कीम हमेशा जारी रहेंगी, क्योंकि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने आर्थिक अनुशासन को प्रदेश में लागू किया है।

मंत्रियों को विभागों का बंटवारा जल्द

जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों के बंटवारे के सवाल पर कहा कि विभागों के बंटवारे में कोई देरी नहीं हो रही है, जल्द ही विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

कांग्रेस हो चुकी है एक्सपोज

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जबलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम शुक्ल ने सर्किट हाउस में पार्टी के नेताओं और पदाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा, कांग्रेस के पास अब न नेता हैं, न नीयत है और न ही कोई नीति है। कांग्रेस का धरातल से कनेक्शन पूरी तरह से कट चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस भी विकास कर सकती थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ अपना ही विकास किया। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता का भरोसा कांग्रेस से अब पूरी तरह से उठ चुका है और मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है।

सीनियर विधायकों को मंत्री न बनाए जाने पर बोले डिप्टी सीएस

मोहन कैबिनेट में सीनियर विधायकों को मंत्री पद न दिए जाने के सवाल पर शुक्ल ने कहा, यह पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री के बीच का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा है कि जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है वे भी उनके अपने ही विधायक हैं। पार्टी में कभी किसी को मौका मिलता है तो कभी किसी और को मौका मिल जाता है।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • MP Deputy CM Rajendra Shukla
  • old schemes will not be stopped
  • when will the departments be distributed among the ministers
  • Rajendra Shukla in Jabalpur
  • एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
  • पुरानी योजनाएं बंद नहीं होंगी
  • मंत्रियों को विभाग का बंटवारा कब
  • राजेंद्र शुक्ल जबलपुर में
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच