अब एमपी में जनता ही चुनेगी नगरीय निकाय के अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट से मिली मंजूरी
मध्यप्रदेश में आज, 25 नवंबर को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। वहीं, बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट ब्रीफिंग में इन फैसलों की जानकारी दी।
अब सीधे चुन सकेंगे नगरीय निकाय अध्यक्ष
MP में होगी गीता जयंती का आयोजन
मंत्री विजयवर्गीय नेबताया कि बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 1 दिसंबर को पूरे मध्य प्रदेश में गीता जयंती मनाई जाएगी। प्रदेश के 313 विकास खंडों में श्लोक पाठ कार्यक्रम होंगे। 24 से 30 नवंबर तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव होगा। इस महोत्सव में मध्य प्रदेश भी भाग लेगा।
प्रदेश में 27 हजार 800 रोजगार का होगा सृजित
कैबिनेट में सीएम मोहन यादव के हाल ही में हैदराबाद दौरे पर चर्चा की गई। इस दौरे का मकसद दक्षिण भारत के उद्योगपतियों से संवाद था। 'Investment Opportunities in Madhya Pradesh' कार्यक्रम में 36 हजार 600 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे लगभग 27 हजार 800 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा
विजयवर्गीय नेबताया कि पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इसका उद्देश्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाना है। इंदौर, ओंकारेश्वर और उज्जैन में नए हेलीपैड बनाए जाएंगे। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट की भीड़ से राहत मिलेगी। इन रूट्स पर नियमित हेलीकॉप्टर उड़ानें भी संचालित होंगी।
नक्सल मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को सहायता
बैठक में हाल ही में नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का जिक्र किया गया। यह मुठभेड़ मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर हुई थी। इंस्पेक्टर आशीष शर्मा हॉक फोर्स के थे और नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के निवासी थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके परिवार से मिलकर सहायता का आश्वासन दिया। कैबिनेट ने उनके छोटे भाई को अनुकंपा नियुक्ति देने का फैसला किया। साथ ही, परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया।
अगली कैबिनेट खजुराहो में होगी
कैबिनेट की जनकारी देते हुए मंत्री विजयवर्गीय नेबताया कि 1 से 5 दिसंबर तक मुख्यमंत्री विभागों की समीक्षा करेंगे। अगली कैबिनेट बैठक 8-9 दिसंबर को खजुराहो में होगी।
MP News: मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों को 0% ब्याज पर मिलेगा लोन, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड, 810 नए पदों पर होगी भर्ती
मोहन कैबिनेट : दिवाली से पहले पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, मिलेगा छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ