मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों को 0% ब्याज पर मिलेगा लोन, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड, 810 नए पदों पर होगी भर्ती

Amresh Kushwaha | Oct 23, 2025, 13:49 IST
Share
mohan-cabinet-23-october
mohan-cabinet-23-october

आज मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला यह है कि मध्य प्रदेश के किसानों को अब 3 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में आज, 23 अक्टूबर को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए। इनमें किसानों (Farmers) के लिए ब्याज मुक्त लोन से लेकर अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने समेत कई प्रस्तावों को मंजूर किया गया है।

किसानों के लिए बड़ी राहत

मोहन कैबिनेट ने फैसला किया है कि किसानों को 3 लाख रुपए तक का लोन 0% ब्याज पर मिलेगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि यह योजना पहले से चल रही थी। इसे अब और मजबूती के साथ जारी रखा जाएगा।

अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ेगी

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि, प्रदेश के अस्पतालों (Hospitals) में अब मरीजों को बेड की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। मोहन कैबिनेट बैठक में टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडोरी के अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

कुल बेड की संख्या 1000 से बढ़कर 1800 हो जाएगी। इसके साथ ही, अस्पतालों में 810 नए पदों पर भर्ती भी की जाएंगी।

084c4b9a-f25
084c4b9a-f25

सस्टेनेबल डेवलपमेंट वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, कैबिनेट ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए जरूरी फैसला लिया गया है। अब बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 करोड़ रुपए और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 75 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह राशि जिलों में विकास कार्यों (Development Projects) को और तेज करने में मदद करेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम जिलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगा और विकास की रफ्तार को गति देगा।

सागर में बनेगा नया न्यायालय

मोहन कैबिनेट ने सागर में एक नया सिविल जज न्यायालय स्थापित करने की मंजूरी दी है। इसके लिए 7 नए पद भी बनाए जाएंगे।

f226d28d-5b2
f226d28d-5b2

रीडेंसीफिकेशन पॉलिसी में संशोधन को मिली मंजूरी

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि, कैबिनेट बैठक में सरकार ने रीडेंसीफिकेशन पॉलिसी-2022 में संशोधन को मंजूरी दी। अब सभी प्रोजेक्ट्स कलेक्टर की गाइडलाइन के तहत 100% आधार पर बनाए जा सकेंगे।

इस नीति के तहत खाली पड़ी सरकारी जमीन का उपयोग शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सरकारी भवन और आवास बनाने में होगा। इसमें 30% हिस्सा डेवलपर्स को दिया जाएगा और बाकी 70% पर सरकार विकास कार्य कराएगी।

57ce2657-128
57ce2657-128

सरकार पहले ही करा चुकी सर्वे

सरकार ने सभी जिलों में रीडेंसीफिकेशन के लिए सर्वे (Survey) शुरू कराया था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहां-कहां खाली जमीन उपलब्ध है। इस सर्वे से पुरानी इमारतों को नए प्रोजेक्ट्स में बदला जाएगा। इससे आय बढ़ेगी और उसका उपयोग जिले के विकास में होगा।

मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट : दिवाली से पहले पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, मिलेगा छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ

मोहन कैबिनेट बैठक: थर्मल पावर प्लांट और हेलीकॉप्टर टूरिज्म को हरी झंडी, रेजिडेंस डॉक्टर के 354 पद मंजूर

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, बदलेगा नपा चुनाव सिस्टम... अब जनता सीधे चुनेगी नगर पालिका अध्यक्ष

मोहन कैबिनेट की बैठक, धार में शुरू होगा PM मित्र पार्क, 4 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • राजेंद्र शुक्ल
  • कैबिनेट बैठक
  • मोहन कैबिनेट बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि