GEN-Z पर केंद्रित होगा सीएम मोहन यादव का स्वतंत्रता दिवस भाषण, भोपाल में फहराएंगे तिरंगा

Sanjay Dhiman | Aug 12, 2026, 16:12 IST
Share
mohan-yadav-15-august-speech-genz-focus
mohan-yadav-15-august-speech-genz-focus

मध्य प्रदेश में 15 अगस्त को सीएम मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। उनका भाषण जेन जी पीढ़ी पर केंद्रित रहेगा, जिसमें रोजगार और शिक्षा से जुड़ी अहम घोषणाएं संभव हैं।

15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में तिरंगा फहराएंगे। उनका भाषण जेन जी पीढ़ी पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। रोजगार और शिक्षा से जुड़ी नई घोषणाएं हो सकती हैं।

जेन जी पर क्यों जोर

देश में हर बड़ा मुद्दा अब GEN-Z के इर्द गिर्द घूम रहा है। दिल्ली में हुए प्रोटेस्ट के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी युवा पीढ़ी पर खास ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का 15 अगस्त का भाषण भी इसी सोच के साथ तैयार हो रहा है। भोपाल में होने वाले राज्यस्तरीय समारोह के लिए स्पीच पर मंथन जारी है।

दिल्ली का 'जेन-जी आंदोलन'

दिल्ली का 'जेन-जी आंदोलन' जून और जुलाई 2026 में मुख्य रूप से जंतर-मंतर पर हुआ युवाओं का एक बड़ा और अनोखा प्रदर्शन था। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन का मुख्य कारण प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग था। सोशल मीडिया और मीम कल्चर के जरिए एकजुट हुए युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। सरकार के आश्वासन और मंत्री के इस्तीफे के बाद यह आंदोलन 25 जुलाई 2026 को समाप्त हुआ।

जेन जी का दायरा क्या है

जेन जी में साल 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवा आते हैं। यह पीढ़ी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय मानी जाती है। यही वजह है कि सरकारें अब इसी पीढ़ी से सीधा संवाद करना चाहती हैं। राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन भी जेन जी को साधने में जुटे हैं।

भोपाल में मुख्य समारोह

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 अगस्त को भोपाल में तिरंगा फहराएंगे। यह देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस है। इस मौके पर पहली बार राष्ट्रगीत वंदेमातरम का गायन होगा। यह व्यवस्था अब तक नहीं थी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया जाएगा। इसके बाद प्रभारी मंत्री अपने जिलों के विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

रोजगार और शिक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री के भाषण में रोजगार और शिक्षा से जुड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। सरकार पहले ही 2027 को युवा वर्ष घोषित कर चुकी है। लक्ष्य युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। इसके लिए कौशल विकास और स्टार्टअप योजनाओं पर जोर है। भोपाल के ग्लोबल स्किल पार्क जैसे संस्थान अहम भूमिका निभा रहे हैं। कुछ पुरानी घोषणाएं भी इस बार नए अंदाज में दोहराई जा सकती हैं।

किस जिले में कौन मंत्री फहराएगा तिरंगा

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंदसौर में समारोह की अगुवाई करेंगे। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा में झंडा फहराएंगे। जिलों में भी कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। कुंवर विजय शाह खंडवा में और कैलाश विजयवर्गीय देवास में झंडा फहराएंगे। प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर पहुंचेंगे, जबकि राकेश सिंह जबलपुर में समारोह संभालेंगे। करण सिंह वर्मा सीहोर और राव उदय प्रताप सिंह छिंदवाड़ा जाएंगे।

संपतिया उइके मंडला में और तुलसीराम सिलावट इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे। ऐदल सिंह कंषाना मुरैना पहुंचेंगे तो निर्मला भूरिया झाबुआ की जिम्मेदारी संभालेंगी। गोविंद सिंह राजपूत सागर में और विश्वास कैलाश सारंग खरगोन में झंडा फहराएंगे। नारायण सिंह कुशवाह दतिया और नागर सिंह चौहान अलीराजपुर जाएंगे। इसके अलावा प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी और राकेश शुक्ला श्योपुर पहुंचेंगे। इन्दर सिंह परमार शाजापुर जिले में तिरंगा फहराएंगे। स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों को भी जिले सौंपे गए हैं। कृष्णा गौर टीकमगढ़ और धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी दमोह जाएंगे।

दिलीप जायसवाल को अनूपपुर और गौतम टेटवाल को उज्जैन की जिम्मेदारी मिली है। लखन पटेल विदिशा में और नारायण सिंह पंवार राजगढ़ में झंडा फहराएंगे। अन्य राज्यमंत्रियों में नरेन्द्र शिवाजी पटेल रायसेन जाएंगे। प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में समारोह संभालेंगी।

राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा

जेन जी को लेकर सिर्फ राज्य सरकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी चर्चा चल रही है। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी मुंबई में जेन जी और जेन अल्फा से सीधा संवाद किया था। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रविरोधी बताए जाने की धारणा को गलत बताया। संघ भी अब अलग अलग शहरों में जेन जी के साथ संवाद कार्यक्रम कर रहा है। इससे साफ है कि युवा पीढ़ी अब राजनीति और नीति निर्माण दोनों के केंद्र में आ गई है।

युवाओं की निगाहें भाषण पर

आम लोगों की निगाहें अब मुख्यमंत्री के भाषण पर टिकी हैं। खासकर युवा वर्ग यह जानना चाहता है कि रोजगार को लेकर कोई ठोस योजना आएगी या नहीं। शिक्षा के क्षेत्र में भी नई पहल की उम्मीद जताई जा रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यह भाषण आने वाले सालों की नीतिगत दिशा भी तय कर सकता है।

आगे क्या होगा

मुख्यमंत्री के भाषण पर अभी मंथन चल रहा है। इसमें रोजगार, स्टार्टअप और शिक्षा से जुड़े ऐलान शामिल हो सकते हैं। पुरानी योजनाओं को भी नए रूप में पेश किया जा सकता है। असली तस्वीर 15 अगस्त को भाषण के बाद ही साफ होगी।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश में मुख्य ध्वजारोहण समारोह कहां होगा?
    मुख्य राज्यस्तरीय समारोह भोपाल में होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव यहां तिरंगा फहराएंगे। यह देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस है।
  2. मुख्यमंत्री के भाषण में इस बार खास क्या रहेगा?
    भाषण का फोकस जेन जी पीढ़ी पर रहेगा। रोजगार और शिक्षा से जुड़ी घोषणाएं संभव हैं। कुछ पुरानी योजनाएं भी नए रूप में सामने आ सकती हैं।
  3. 3: जेन जी आंदोलन शब्द कहां से आया?
    यह शब्द 2025 में नेपाल में हुए युवा आंदोलन से जुड़ा है। वहां सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जेन जी सड़क पर उतरी थी। इस आंदोलन से वहां की सरकार तक बदल गई थी।
यह खबरें भी पढ़ें...

15 अगस्त के बाद होगी नए CS के साथ CM मोहन की पहली कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस

स्वतंत्रता दिवस 2026: भोपाल में सीएम मोहन यादव, तो जानिए आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

79वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश में हुए खास ध्वजारोहण कार्यक्रम, एकता व प्रगति का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में दिखेगी धमतरी की लोकसंस्कृति

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत
  • स्वतंत्रता दिवस
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • GEN-Z
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच