इस दिन होगी मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक, पहली बार शामिल होंगे नए मुख्य सचिव

Ravi Singh | Oct 03, 2024, 16:17 IST
Share
mohan cabinet meeting
mohan cabinet meeting

मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक 5 अक्टूबर को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में होगी। सिंग्रामपुर में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में नए मुख्य सचिव अनुराग जैन बतौर कैबिनेट सचिव पहली बार मौजूद रहेंगे।

Damoh : दमोह जिले के सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक से दमोह जिले में बदलाव की उम्मीद है। इस बैठक में दमोह को कुछ नई सौगातें भी मिल सकती हैं। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन पहली बार दमोह आ रहे हैं। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्रियों के साथ शामिल होंगे। इस बैठक में कुल 32 मंत्रियों के साथ ही प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ये होंगे बैठक में शामिल

बैठक को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन का मंत्रियों से औपचारिक परिचय भी कराया जाएगा। इस बैठक में कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार के मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव स्तर के अधिकारी भाग लेंगे, जबकि अन्य किसी अधिकारी को बैठक में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

लाड़ली बहनों की राशि जारी हो सकती है

आमसभा के लिए पौंडी रोड पर 66 हजार वर्ग फीट का डोम पंडाल तैयार किया गया है। सिंग्रामपुर हाई स्कूल के मैदान में कैबिनेट बैठक के लिए 60 हजार वर्ग फीट का डोम और डोरमेट्री भी बनाई गई है। बैठक में 24 वरिष्ठ अधिकारी और 32 मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं, जिसमें मुख्यमंत्री के लिए 800 वर्ग फीट और मुख्य सचिव के लिए 440 वर्ग फीट जगह आरक्षित की गई है। बैठक के बाद मीडिया के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। संभावना है कि आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है और उसी दिन लाडली बहनों को दी जाने वाली राशि की किस्त भी जारी हो सकती है।

सीएस अनुराग जैन की पहली कैबिनेट

सिंग्रामपुर की इस कैबिनेट बैठक में नए मुख्य सचिव अनुराग जैन कैबिनेट सचिव के तौर पर पहली बार मौजूद रहेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री सचिवालय ने अभी तक दमोह जिला प्रशासन को बैठक की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन 24 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर सागर संभागायुक्त, आईजी और दमोह कलेक्टर-एसपी ने यहां का दौरा कर व्यवस्थाएं बनाना शुरू कर दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आईएएस अनुराग जैन
  • मोहन सरकार
  • दमोह
  • एमपी कैबिनेट
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक
  • Anurag Jain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई