मोहन कैबिनेट में कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी, पांच मेडिकल कॉलेज इसी साल होंगे शुरू, 194 नए आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वीकृति

Pratibha Rana | Jan 17, 2024, 14:24 IST
Share
मोहन कैबिनेट में कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी, पांच मेडिकल कॉलेज इसी साल होंगे शुरू, 194 नए आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वीकृति
मोहन कैबिनेट में कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी, पांच मेडिकल कॉलेज इसी साल होंगे शुरू, 194 नए आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वीकृति

मोहन यादव कैबिनेट की आज चौथी बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन प्रधानमंत्री जनमन योजना के प्रेजेंटेशन के बाद मंत्रियों से प्रचार-प्रसार और लाभ दिलाने की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की चौथी बैठक आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में शुरू हुई। मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी शेयर की। चिकित्सा शिक्षा विभाग के भर्ती नियमों में बदलाव किया गया है। विभाग में प्रमोशन से भरे जाने वाले पद अब सीधी भर्ती से भरे जा सकेंगे। जिन गांवों में छोटी बसाहटों की आबादी सौ है, वहां भी अब पीएम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

26 को मंत्री करेंगे झंडा वंदन

सभी मंत्री अपने गृह जिले में 26 जनवरी को झंडा वंदन करेंगे। जिन जिलों में मंत्री नहीं वहां से अलग से मंत्रियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। हरदा में कृष्णा गौर हरदा, नर्मदापुरम में विश्वास सारंग ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ-साथ पीएम आवास जनमन योजना को हरी झंड़ी दी गई है। राम वन पथ गमन के लिए 23 जिलों के लिए प्रोजेक्ट का सिलेक्शन किया गया है। 194 नए आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वीकृति, छात्रावासों के लिए राशि मंजूर किया गया है। जनजातीय क्षेत्रों में मल्टीपर्पस सेंटर्स बनाए जाएंगे।

कैबिनेट के अहम फैसले

  • जिलों में बहुउद्देशीय केंद्र बनाए जाएंगे। 75 करोड़ रुपए प्रति केंद्र की लागत है। सौ फीसदी सहायता भारत सरकार देगी। 1605 वर्गफीट पर भवन बनेगा और कुल 2200 वर्गफीट जमीन की जरूरत होगी।
  • आगर मालवा में विधि महाविद्यालय खुलेगा। यहां तीस नए पदों की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए अलग से भवन निर्माण किया जाएगा। 2.19 करोड़ का खर्च कालेज भवन के निर्माण में आएगा।
  • चिकित्सा शिक्षा भर्ती नियमों में बदलाव किया गया है। पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जा सकेगा। सिवनी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर और सिंगरौली में नए मेडिकल कालेज खुले हैं और यहां पदों को भरने की जरूरत है। इसलिए सीधी भर्ती से असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर समेत अन्य करीब 150 पदों को भरा जाएगा।
  • विद्युत वितरण लाइसेंस में संशोधन किया गया है। मोहासा में इस पर काम हो रहा है। इसके लिए 1678 एकड़ जमीन सिलेक्ट की गई है।

गणपति मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे CM

  • 4:15 बजे इंदौर में बड़ा गणपति जी के दर्शन पूजन।
  • 4:20 बजे बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक आभार रैली और स्वागत कार्यक्रम।
  • शाम 5:50 बजे राजवाड़ा में देवी अहिल्या की मूर्ति पर माल्यार्पण, एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन।
  • 6:30 बजे विश्राम बाग में स्क्रेप से बने राम मंदिर स्ट्रक्चर का उद्घाटन।
  • 7:45 बजे इंदौर से भोपाल पहुंचेंगे।

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रोड शो

  • दोपहर 4 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • 4:15 बजे बड़ा गणपति मंदिर में पूजन करेंगे।
  • 4:20 बजे बड़ा गणपति से करेंगे रोड शो।
  • शाम 5:50 बजे राजवाड़ा में कार्यक्रम।
  • एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे।
  • शाम 6:30 बजे विश्राम बाग में स्क्रैप मैटेरियल से बने श्री राम मंदिर के मॉडल का उद्घाटन करेंगे।
  • रात 7 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • MP Cabinet Decisions
  • Mohan cabinet meeting today
  • fourth meeting of Mohan cabinet
  • मोहन कैबिनेट की बैठक आज
  • मोहन कैबिनेट की चौथी बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज