सीएम मोहन यादव की आज मैराथन बैठकें, IT कॉन्क्लेव से पहले उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
Rohit Sahu | Apr 25, 2025, 08:33 IST
cm mohan yadav shedual 25
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 25 अप्रैल को लगातार बैठकों और कार्यक्रमों की शृंखला में व्यस्त रहेंगे। न्याय विज्ञान, आईटी, ऊर्जा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर फोकस करते हुए वे वीसी, बैठकों और लोकार्पणों की मैराथन में शामिल होंगे।
MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार 25 अप्रैल को लगातार बैठकें करेंगे। सुबह 10.40 पर एडीजी इंटेलीजेंस से ब्रीफिंग के साथ शुरूआत होगी। इसके बाद पूरे दिन अलग अलग विभागों की मिटिंग लेंगे। सुबह 10:50 बजे आयुक्त जनसंपर्क के साथ भी आवश्यक संवाद होगा।
दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा योजना की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव 3:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा और रतलाम स्थित न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह प्रयोगशालाएं आपराधिक मामलों की वैज्ञानिक जांच को गति प्रदान करेंगी।
4 बजे मुख्यमंत्री ने आईटी कॉन्क्लेव की पूर्व तैयारियों को लेकर उद्योगपतियों के साथ वीसी के माध्यम से विचार-विमर्श करेंगे।
शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। इस दौरान बिजली आपूर्ति, नवीकरणीय ऊर्जा और उपभोक्ता सेवाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे।
रात्रि 8 बजे मुख्यमंत्री योद्धा स्थल पहुंचेंगे , जहां वे लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री 8:15 बजे अपने निवास स्थान लौटेंगे।
यह भी पढ़ें...सीएम डॉ मोहन यादव की गुरुवार को समीक्षा बैठकों की मैराथन, तीन अहम विभागों पर रहेगा फोकस
यह भी पढ़ें...एमपी में 40 हजार अफसर-कर्मचारी होंगे इधर से उधर! तबादलों से रोक हटाने की प्रक्रिया शुरू
thesootr links
एमपीएसआईडीसी की बैठक में निवेश को लेकर मंथन
दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास स्थान पहुंचेंगे और वहीं से एम.पी.एस.आई.डी.सी. (MPSIDC) के संचालक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश से जुड़े विषयों पर होगी।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का वीसी से उद्घाटन
आईटी कॉन्क्लेव की तैयारियों पर उद्योगपतियों संग संवाद
ऊर्जा विभाग के साथ रणनीतिक चर्चा
योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण
यह भी पढ़ें...सीएम डॉ मोहन यादव की गुरुवार को समीक्षा बैठकों की मैराथन, तीन अहम विभागों पर रहेगा फोकस
यह भी पढ़ें...एमपी में 40 हजार अफसर-कर्मचारी होंगे इधर से उधर! तबादलों से रोक हटाने की प्रक्रिया शुरू
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA