बुदनी में गरजे सीएम मोहन यादव, कंस और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं

Ravi Singh | Nov 09, 2024, 20:39 IST
Share
Mohan Yadav Budhni
Mohan Yadav Budhni

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुदनी दौरे पर थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम मोहन ने कहा कि कांग्रेस और कंस में कोई अंतर नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुदनी के दौरे पर थे। जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की तुलना कंस से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कान पकड़कर दस बार उठक-बैठक भी करें तो भी उनके पाप कभी माफ नहीं हो सकते।

कांग्रेस और कंस में अंतर नहीं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और कंस में कोई अंतर नहीं है। कंस भी धर्म के खिलाफ था। कंस भगवान कृष्ण के खिलाफ था। उसने भगवान कृष्ण का विरोध किया, तो उसकी क्या दुर्दशा हुई? कांग्रेस पार्टी की भी यही मानसिकता है। कांग्रेस के लोग भी धर्म के खिलाफ हैं। जब हम गोवर्धन की पूजा करते हैं, तो कांग्रेस के लोग कहते हैं कि तुम गोवर्धन की पूजा क्यों करते हो।

मध्य प्रदेश को किया बर्बाद

मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक देश और प्रदेश में राज किया। लेकिन उनकी सरकारों में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। मध्य प्रदेश में एक मिस्टर बंटाधार था, जिसने पूरे मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया। अब भी वह फिर से वोट मांगने बुदनी आ रहा है।

बुदनी विधानसभा में उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अंतिम चरण में है। 13 नवंबर को मतदान है। इससे पहले लगातार वरिष्ठ नेताओं की सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में मोहन यादव ने सीहोर जिले के भैरूंदा विकासखंड के ग्राम सतराना में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

कार्तिकेय ने किया पटवारी पर पलटवार

कार्तिकेय ने जनसभा में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की सरकार के दौरान बुदनी में कांग्रेस का विधायक था। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी चाहते तो विकास कर सकते थे लेकिन वे अपने समय में एक नल या एक टूटी ईंट नहीं लगा पाए और अब वे हवाई महल बनाने पर आ गए हैं। कार्तिकेय ने आगे कहा कि विकास की कहानी 2003 में शुरू हुई और आप सभी के आशीर्वाद से इसे आगे बढ़ाने का काम शुरू हुआ जो मोहन सरकार में भी जारी है।

पटवारी ने दिया था ये बयान

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कुछ दिन पहले बुदनी में चुनाव प्रचार करने आए थे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया था कि शिवराज सिंह ने 20 साल में बुदनी के लिए 20 काम भी नहीं किए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अगर आपका घर भी बुदनी में होता तो आपके पास पक्का मकान नहीं होता। बिजली-पानी की समस्या लगातार बनी रहती। बुदनी में जिनके पास मकान है, वे अपनी किस्मत को कोस रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • कार्तिकेय सिंह चौहान
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • मोहन यादव
  • एमपी बीजेपी
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बुदनी विधानसभा
  • Ramakant Bhargava
  • budhni by-election 2024
  • बुदनी उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच