ईडी की कार्रवाईः तीन साल बाद मनी डबल स्कैम के आरोपी अजय तिड़के की 4.47 करोड़ की संपत्ति जब्त

Sanjay Dhiman | Aug 22, 2025, 15:25 IST
Share
ED action on ajay tidki
Photograph: (the sootr)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने बालाघाट में मनी डबल स्कैम के मुख्य आरोपी अजय तिड़के की 4.47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। अजय तिड़के अप्रैल 2022 में गिरफ्तार हुआ था और उसने लोगों को धोखाधड़ी से पैसे डबल करने का झांसा दिया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने बालाघाट के मनी डबल स्कैम के मुख्य आरोपी अजय तिड़के और उसके साथियों की 4.47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। अजय तिड़के को अप्रैल 2022 में गिरफ्तार किया गया था। वह लोगों को पैसे डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहा था। उसने अपनी पंचायत से सरपंच पद के लिए चुनाव भी लड़ा था।

20 अगस्त को ED ने पीएमएलए 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए 26 चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया। इन संपत्तियों में बैंक खातों, जीवन बीमा पॉलिसियों और म्यूचुअल फंड्स जैसी चीजें शामिल हैं। कुल मिलाकर, ईडी ने 4.47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई अजय तिड़के और उसके साथियों के खिलाफ चल रहे मनी डबल स्कैम के मामले में की गई है।

तीन साल पहले खुली थी पोल, हुई थी एफआईआर

पूर्व सरपंच अजय तिड़के और उसके साथियों द्वारा भोलेभाले ग्रामीणों के साथ की जा रही ठगी का यह मामला तीन साल पहले अप्रैल 2022 में सामने आया था। उस समय कुछ लोगों ने इन लोगों के खिलाफ एसपी समीर सौरभ के पास लोगों को मनी डबल करने का झांसा कर धोखाधड़ी करने की शिकायत पहुंची थी, उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया था।

पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन प्रकरण दर्ज कर 11 लोगों को पकड़ा था। पकडे़ गए आरोपियों में मुख्य आरोपी अजय तिड़के निवासी किरनापुर, सोमेंद्र कंकरायने व हेमराज आमाडारे दोनों लांजी को पकड़ा गया था।

ये भी पढ़ें...

1100 करोड़ की लागत से MP का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनकर तैयार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण

Rajgarh में Congress नेता ने दिया लाड़ली बहनों पर बयान ? BJP ने किया पलटवार | MP NEWS

झोपड़ी से बरामद हुए थे एक करोड़ 35 लाख

ठगी का यह मामला उजागर होने पर पुलिस ने उस समय आरोपियों पर शिकंजा कसा था, इस दौरान पुलिस से बचने के लिए आरोपी अजय तिड़के के भाई महेश तिड़के ने ग्राम नंबरटोला में एक महिला की झोपड़ी में जमीन के नीचे नोटों से भरे दो बैग छिपा दिए थे, पुलिस ने सूचना के बाद महेश तिड़के की मददगार निशा बाई कालबेले के कच्चे घर की जमीन में दबाकर रखे गए नोटों से भरे दो बैग जब्त किए थे। इन दोनों बैग में कुल एक करोड़ 35 लाख रुपए बरामद किए गए थे।

Property of Sarpanch accused of money double scam is confiscated | मनी डबल  स्कैम के आरोपी सरपंच पर शिकंजा: बालाघाट के अजय तिड़के की 4.47 करोड़ की  प्रॉपर्टी ईडी ने जब्त की -
Property of Sarpanch accused of money double scam is confiscated | मनी डबल स्कैम के आरोपी सरपंच पर शिकंजा: बालाघाट के अजय तिड़के की 4.47 करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी ने जब्त की -


अब ईडी ने कुर्क की 4.47 करोड़ की संपत्ति

ईडी ने 20 अगस्त 2025 को तिड़के और उसके अन्य साथियों से संबंधित 26 चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। ईडी की कार्रवाईमें बैंक खातों, जीवन बीमा पॉलिसियों और म्यूचुअल फंड जैसी संपत्तियां शामिल हैं। कुल मिलाकर, ईडी ने 4.47 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्की की है।

ऐसे समझें मनी डबल के रसूखदार आरोपी के इस मामले को

  1. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्यप्रदेश के बालाघाट में हुए मनी डबल स्कैम के आरोपी अजय तिड़के और उसके साथियों की 4.47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की।
  2. अजय तिड़के को अप्रैल 2022 में गिरफ्तार किया गया था, जब वह लोगों को पैसे डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहा था।
  3. 20 अगस्त 2025 को ईडी ने पीएमएलए 2002 के तहत कार्रवाई की और 1.49 करोड़ रुपए मूल्य की 26 चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया।
  4. कुर्क की गई संपत्तियों में बैंक खातों, जीवन बीमा पॉलिसियों और म्यूचुअल फंड्स शामिल हैं।
  5. अजय तिड़के ने सरपंच पद के लिए चुनाव भी लड़ा था, जबकि वह जेल में था।
ये भी पढ़ें...

प्रियदर्शिनी कॉलेज मामले में आरिफ मसूद को राहत, HC से मिले थे एसआईटी जांच के आदेश, अब SC ने लगाया स्टे

पीएम मोदी देंगे बिहार-बंगाल को 18 हजार करोड़ की सौगात, मगध को साधने का प्रयास, बिहार चुनाव है निशाना

जेल में रहते तिड़के जीता था चुनाव

20 अगस्त को इडी ने कार्रवाई कर जिस अजय तिड़के की संपत्ति कुर्क की है, उसका एक समय अपने क्षेत्र में इतना दबदबा था कि वह जेल में रहते हुए ही सरपंच का चुनाव जीत गया था। आरोपी अजय ने ग्राम जामडीमेटा के लिए सरपंच पद का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। चुनाव के दौरान वह जेल में था, नामांकन जमा करने के लिए भी उसे भारी पुलिस बल की सुरक्षा में लाया गया था, जो उस समय चर्चा का विषय बन गया था।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ED
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • बालाघाट
  • ईडी की कार्रवाई
  • कुर्की
  • मनी डबल स्कैम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज