मोहन कैबिनेट की बैठक आज, सिंहस्थ 2028 और किसानों से जुड़े प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

Amresh Kushwaha | Feb 03, 2026, 09:09 IST
Share
monhan cabinet meeting today singhsth nagariya prashasan forest proposals
monhan cabinet meeting today singhsth nagariya prashasan forest proposals

मध्य प्रदेश में 03 फरवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इसमें सिंहस्थ मेले की तैयारियों, नगरीय प्रशासन और वन विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में आज, 03 फरवरी को कैबिनेट की बैठक होने वाली है। यह बैठक सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में सिंहस्थ मेले की तैयारियों से संबंधित प्रस्तावों, नगरीय प्रशासन और वन विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इन प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद इन्हें लागू किया जा सकता है।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर अहम चर्चा

जानकारी के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में सबसे पहले सिंहस्थ मेले की तैयारियों पर फोकस हो सकता है। सिंहस्थ मेले का आयोजन हर बार बड़े स्तर पर होता है और इसकी तैयारी में कई विभागों की अहम भूमिका होती है। इस बार भी इस मेले को लेकर सरकार के जरिए उठाए गए कदमों पर विचार किया जा सकता है।

नगरीय प्रशासन और वन विभाग के प्रस्तावों पर भी चर्चा

इसके बाद नगरीय प्रशासन और वन विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। नगरीय प्रशासन विभाग में शहरों और नगरों के विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

वहीं वन विभाग के प्रस्तावों में जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई योजनाओं पर विचार हो सकता है। यह दोनों विभाग राज्य के बुनियादी ढांचे और पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम हैं। इन प्रस्तावों के लागू होने से राज्य की व्यवस्था में सुधार हो सकता है।

कृषि वर्ष पर किसानों को लेकर लिए जाएंगे फैसले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के लिए लगातार नए फैसले ले रहे हैं। उन्होंने 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया है। इस साल किसानों के हित में कई काम किए जाएंगे। फसलें और अनाज ज्यादा उगाने की योजना है। इससे किसानों को ताकत मिलेगी। इन्हीं सब बातों को लेकर आज कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का कार्यक्रम पहले से तय है। वे दोपहर 12 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। यहां बजट (Budget) से संबंधित एक अहम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, दोपहर 12:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां सीएम दोपहर 01 बजे कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में शामिल होंगे। इस बैठक में मंत्रियों के बीच कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट: एमपी के एक लाख टीचर्स का बढ़ेगा वेतन, ग्वालियर-उज्जैन व्यापार मेले में गाड़ी खरीद पर 50% टैक्स छूट

हितानंद शर्मा पर फैसले के बाद इंदौर में जुटे संघ के भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी और सीएम

जिस विमान से हादसे का शिकार हुए अजित पवार, उसमें सफर कर चुके सीएम मोहन समेत एमपी के कई मंत्री

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • कैबिनेट की बैठक
  • सिंहस्थ 2028
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती