मध्य भारत का मानसून अपडेट: कहीं पारा चढ़ा, कहीं भारी बारिश का इंतजार!

Amresh Kushwaha | Jul 11, 2026, 07:07 IST
Share
Monsoon Update 2026
Monsoon Update 2026

मध्य भारत मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी होने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। जानिए आगामी दिनों में भारी बारिश का अनुमान कब से है।

Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फिलहाल मानसून सुस्त पड़ गया है। तीनों राज्यों में बारिश थमने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। एमपी में तापमान आठ डिग्री तक बढ़ गया है। वहां पूर्वी हिस्सों में सूखा और पश्चिम में ज्यादा बारिश है।

छत्तीसगढ़ में अभी सामान्य से चौबीस फीसदी कम पानी बरसा है। हालांकि, वहां कल से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उधर राजस्थान का फलोदी इकतालीस डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहां पंद्रह जुलाई के बाद मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ सकता है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 13 जुलाई 2026:

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates): मध्यप्रदेश में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है। इसके चलते पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई बना हुआ है और बारिश की गतिविधियां काफी कम हो गई हैं। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, सागर और रीवा संभाग के जिलों में बादल छाए हुए हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि, अगले तीन दिन प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है।

बारिश के आंकड़ों में बड़ा अंतर, किसान चिंतित

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से अब तक मध्यप्रदेश में औसत से 1 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 14 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बारिश में आई कमी और खेंच की वजह से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। खासकर उन इलाकों में जहां अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, वहां फसलों को लेकर चिंता बनी हुई है।

48 घंटे में बढ़ा तापमान, गर्मी का असर बढ़ा

मौसम विभाग के तापमान आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 48 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और ज्यादातर इलाकों में बारिश थमी रही।

अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन जिलों में धार, अलीराजपुर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, बैतूल, छिंदवाड़ा, पाढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, मैहर, मऊगंज, रीवा और सतना शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 13 जुलाई 2026:

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update):छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। सरगुजा संभाग के ज्यादातर इलाकों और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहा।

अभी सामान्य से 24% कम बारिश, जल्द बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक बारिश सामान्य से 24 फीसदी कम है। हालांकि, अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

आज से कई इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश बढ़ सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कुछ जगहों पर बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

14 जुलाई से तेज बारिश का दौर शुरू होने के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश जैसी स्थिति भी बन सकती है।

14 से 16 जुलाई के बीच कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 17 और 18 जुलाई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं।

तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं, फिर आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

दुर्ग सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

रविवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 13 जुलाई2026:

राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update):राजस्थान में मानसून के पहले दौर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके चलते रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिले सूखे रहे और बारिश का ग्राफ काफी नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि, प्रदेश के 9 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसून सिस्टम फिर से एक्टिव हो सकता है।

बूंदी में हुई बारिश, बाकी जगह मौसम रहा शुष्क

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ बूंदी जिले में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पूरी तरह ड्राय यानी शुष्क रहा।

बारिश थमी तो बढ़ने लगी गर्मी और उमस

बारिश की गतिविधियां कम होते ही प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है। रविवार को फलोदी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

फलोदी में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, अलवर में 38 डिग्री, बीकानेर में 38.1 डिग्री, चूरू में 38.5 डिग्री और श्रीगंगानगर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। झुंझुनूं के पिलानी में भी तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

कमजोर सिस्टम बना तो बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगर प्रदेश के किसी हिस्से में कमजोर वेदर सिस्टम बनता है तो मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

14 से 15 जुलाई के बीच बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 13 और 15 जुलाई को जयपुर और सीकर में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन अगले दो-तीन दिन कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है।

      ये खबर भी पढ़िए...

      गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट

      MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

      MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

      MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!

      Tags:
      • मौसम रिपोर्ट
      • MP Weather update
      • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
      • Weather update
      • मौसम अपडेट
      • मध्यप्रदेश मौसम अपडेट
      • Rajasthan weather update
      • राजस्थान मौसम अपडेट
      • CG Weather Update
      गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
      20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

      By Neel Tiwari

      20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
      छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

      By Arun Tiwari

      छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
      मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

      By Sandeep Kumar

      मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
      IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

      By VINAY VERMA

      IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
      राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

      By Ashish Bhardwaj

      राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
      पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

      By Arun Tiwari

      पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
      भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

      By Jitendra Shrivastava

      भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच