108 एंबुलेंस में मरीजों की जगह ले जाए जा रहे प्याज और खरबूजे, देखें वीडियो
Raj Singh | Mar 27, 2025, 12:37 IST
GUNA
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 108 एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग किया गया। एंबुलेंस मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय प्याज लेकर जाती नजर आई।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां से 108 एम्बुलेंस सेवा का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एम्बुलेंस में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय प्याज ढोते हुए देखा गया। जानकारी के मुताबिक, इस घटना का वीडियो बुधवार ( 26 मार्च ) सुबह करीब 10:00 बजे का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि गल्ला मंडी में खड़ी दो एम्बुलेंस में प्याज से भरी बोरियां रखी गई थीं और मजदूर इन बोरियों को उतार रहे थे।
ये भी खबर पढ़ें... 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी के ठिकानों पर IT का छापा
वीडियो वायरल होने के बाद मुरैना के सिविल सर्जन गजेंद्र तोमर ने इस बारे में जानकारी लेने की बात कही। वहीं, CMHO पद्मेश उपाध्याय ने कहा कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, डॉ सुशील कुमार कार्गो ने बताया कि यह एम्बुलेंस 108 नहीं, बल्कि एक निजी एम्बुलेंस है। फिर भी उन्होंने इस मामले की पूरी जानकारी लेने की बात कही और कार्रवाई की चेतावनी दी।
ये भी खबर पढ़ें... MP में एंबुलेंस में लुटेरे, युवक को पीटा और सोने की चेन और कैश लेकर भागे, 2 गिरफ्तार
यह मामला सिर्फ मुरैना तक सीमित नहीं है। मध्य प्रदेश के गुना जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां 108 एम्बुलेंस सेवा सब्जी मंडी में खरबूजा पहुंचाने का काम कर रही थी। यह घटना और भी चिंताजनक है, क्योंकि यह एम्बुलेंस यूपी की थी, न कि एमपी की। ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन दोनों एम्बुलेंस को लेकर द सूत्र किसी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है लेकिन अगर सरकारी एम्बुलेंस किसी निजी काम के लिए किया जाता है तो ये चिंता का विषय है। इस पर सरकार और प्रशासन दोनों को ही सख्त कदम उठाना चाहिए।
एम्बुलेंस का गलत इस्तेमाल
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब एम्बुलेंस का गलत इस्तेमाल हुआ है। इससे पहले भी कई जगहों पर 108 एम्बुलेंस का उपयोग यात्रियों को ढोने और निजी सामान ढोने के लिए किया जा चुका है। लेकिन यह मामला इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि यह एक आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग है, जो मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए बनाई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद आम लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर एम्बुलेंस इस तरह से दुरुपयोग की जाती रही तो आवश्यक चिकित्सा सेवाएं समय पर कैसे मिलेंगी?
प्रशासन का रुख और कार्रवाई की चेतावनी
ये भी खबर पढ़ें... MP में एंबुलेंस में लुटेरे, युवक को पीटा और सोने की चेन और कैश लेकर भागे, 2 गिरफ्तार
स्वास्थ्य सेवाएं या व्यापार ?
108 एम्बुलेंस में मरीजों की जगह ले जाए जा रहे खरबूजे
गुना जिले में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस का इस्तेमाल खरबूजे के लिए किया जा रहा था। देखिए वीडियो ⬇#MadhyaPradesh #Guna #UttarPradesh… pic.twitter.com/TyOEG7oWkl
— TheSootr (@TheSootr) March 27, 2025
स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
By Umeshwari Baghel
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
By Mukesh Sharma
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
By Ramanand Tiwari
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
By VINAY VERMA
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
By Jyoti Mahender Bhardwaj