पिता ने किया अपने ही बेटे का अपहरण, नाम लेकर बुलाया और गोद में उठाकर ले गया

Ratan Kumar Mishra | Jul 14, 2026, 23:26 IST
Share
morena-father-child-kidnap-school-cctv
morena-father-child-kidnap-school-cctv

मुरैना में स्कूल से 3 साल के बेटे को पिता ने गोद में उठाकर अपहरण किया। घटना CCTV में कैद, मां ने फुटेज से पति को पहचाना। पुलिस मामला दर्ज कर रही है।

मुरैना में एक पिता ने अपने ही 3 साल के बेटे का अपहरण कर लिया। बच्चे के माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पिता अपने एक साथी के साथ बच्चे के स्कूल पहुंचा और उसे गोद में उठाकर स्कूटी से ले गया। पूरी घटना स्कूल के CCTV कैमरे में कैद हो गई।

मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में यह घटना हुई। दिनदहाड़े स्कूल परिसर से बच्चे को ले जाने की इस वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया। इस घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना मंगलवार दोपहर की है, जब स्कूल की छुट्टी हो रही थी।

स्कूल गेट पर हुई पूरी वारदात

स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक स्कूल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक ने बच्चे को नाम लेकर अपने पास बुलाया। बच्चा जैसे ही पास पहुंचा, युवक ने उसे गोद में उठा लिया।

इसके बाद दोनों मुख्य गेट से बाहर निकले। वे स्कूटी पर बैठकर तुरंत फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम स्कूल के सुरक्षा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

बाद में बच्चे की मां ने यही CCTV फुटेज देखी। फुटेज में दिख रहे युवक को उन्होंने अपने पति के रूप में पहचान लिया।

नानी के घर रहता था बच्चा

परिजनों के अनुसार मासूम अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। करीब 15 दिन पहले ही उसका दाखिला नर्सरी क्लास में हुआ था।

जब नानी बच्चे को लेने स्कूल पहुंचीं, तो वह वहां नहीं मिला। काफी तलाश के बाद परिवार को अपहरण की आशंका हुई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और परिवार में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

माता-पिता अलग रहते थे

बच्चे के माता-पिता के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। बच्चे का पिता मुंबई में नौकरी करता है। बच्चा अपनी मां के साथ मुरैना में रहता था।

पारिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग-अलग शहरों में रह रहे थे। यही विवाद इस पूरी घटना की वजह बताया जा रहा है।

पुलिस कर रही मामला दर्ज

मां ने CCTV फुटेज के आधार पर बच्चे के पिता की पहचान कर ली है। अब पुलिस पिता के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर रही है।

पुलिस टीमें बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मुरैना का दिव्यांग शिक्षक फर्जीवाड़ा, AIIMS मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित नहीं हुए शिक्षक

मुरैना के लाखों किसानों की जमीन पर फिर संकट के बादल, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस वे: 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां, 63 गांवों को फायदा

रावतपुरा विश्वविद्यालय का बड़ा फर्जीवाड़ा : डिग्री मिली, पर नौकरी नहीं

Tags:
  • पारिवारिक विवाद
  • अपहरण
  • माता-पिता
  • CCTV फुटेज
  • स्कूल प्रबंधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती