हॉर्न बजाने पर घोड़ी बिदकी, बारातियों ने कार सवारों की कर दी जमकर पिटाई
Sandeep Kumar | May 01, 2025, 17:43 IST
morena-horn-horse
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक कार के हॉर्न से घोड़ी बिदक गई, जिससे बारातियों ने उग्र होकर कार पर पथराव किया और कार सवारों की बुरी तरह पिटाई की। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
MP NEWS: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक अजीबोगरीब और हिंसक घटना सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बताया जा रहा कार के हॉर्न से घोड़ी बिदक गई, जिसके बाद बारातियों ने कार सवारों पर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कार सवारों की जमकर पिटाई भी कर दी।
यह घटना मुरैना के इस्लामपुरा क्षेत्र में हुई। जब दिल्ली के हरफूल विहार के रहने वाले रमेश राठौर और उनके परिवार के सदस्य अपनी भांजी के देवर की शादी में शामिल होने मुरैना आए थे। रात के करीब एक बजे, रमेश का 19 वर्षीय बेटा दीपक राठौर अपनी कार से जा रहा था। इसी दौरान दूल्हे की बारात कृष्णा नगर की ओर जा रही थी। दीपक ने कार निकालने के लिए लगातार हॉर्न बजाया, जिससे दूल्हे की घोड़ी बिदक गई और दूल्हा गिरते-गिरते बचा। यह देख बाराती भड़क गए और दीपक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए... पत्नी ने नहीं कबूला इस्लाम तो पति ने घर से निकाला बाहर
दीपक ने देखा कि स्थिति तनावपूर्ण हो रही है, तो वह अपनी कार लेकर भागने लगा, लेकिन बारातियों का झुंड उसे पीछा कर रहा था। बारातियों ने दीपक की कार को घेर लिया और फिर पथराव शुरू कर दिया, जिससे कार के सभी शीशे टूट गए। इसके बाद, दीपक और अन्य कार सवारों को भी बुरी तरह से पीटा गया।
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल लव जिहाद केस के मास्टरमाइंड फरहान के पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेटा शरीफ लगता था, अब...
दीपक ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन भी गायब हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा, जिससे इलाके में हलचल मच गई।
ये खबर भी पढ़िए... डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, शादी से लौट रहे 4 युवकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
ये खबर भी पढ़िए... Summer Special Train: बांद्रा से रीवा तक सफर होगा आसान, चलेगी 22 कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन
घटना के बाद, दीपक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें बल्ले राठौर, सुरेश राठौर, अमन राठौर, श्यामसुंदर राठौर और एक अज्ञात आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
ये खबर भी पढ़िए... पत्नी ने नहीं कबूला इस्लाम तो पति ने घर से निकाला बाहर
बारातियों ने कार पर किया पथराव
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल लव जिहाद केस के मास्टरमाइंड फरहान के पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेटा शरीफ लगता था, अब...
सोने की चेन की चोरी
ये खबर भी पढ़िए... डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, शादी से लौट रहे 4 युवकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
ये खबर भी पढ़िए... Summer Special Train: बांद्रा से रीवा तक सफर होगा आसान, चलेगी 22 कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन
पुलिस ने शुरू की जांच
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA