मुरैना की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Ravi Singh | Oct 19, 2024, 16:19 IST
Share
 islampura house blast
islampura house blast

मुरैना के इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया। इससे एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। उसके आसपास के तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट में मकान के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका है।

Morena blast : मुरैना के इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया। इससे एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया और उसके आसपास के तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट में मकान के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और नगर निगम का अमला बचाव कार्य में लगा हुआ है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ।

किस वजह से हुआ विस्फोट अभी साफ नहीं

हालांकि मोहल्ले के कुछ लोगों का कहना है कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि घर में पटाखे बनाकर रखे गए थे। उनमें आग लगने से विस्फोट हुआ। लेकिन कुछ लोगाें का कहना है कि मकान में पटाखे बनाए जाते थे और उन्हें स्टोर कर रखा हुआ था। उनमें आग लगने से विस्फोट हुआ।

कई लोगों के दबे होने की आशंका

विस्फोट के बाद मकान के मलबे में एक महिला और एक बच्चे समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने एसडीआरएफ को भी बुलाया है ताकि बचाव अभियान में तेजी लाई जा सके। इस्लामपुरा में मकान में हुआ विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मोहल्ला दहल गया। लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। विस्फोट के कारण कई मकानों में दरारें भी आ गई हैं।

पहले भी में हो चुका है विस्फोट

इससे पहले भी इस्लामपुरा में आतिशबाजी में विस्फोट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें आतिशबाजी बना रहे लोग न केवल झुलस गए बल्कि मकान के मलबे में दब भी गए। इसके बाद भी इस्लामपुरा में आतिशबाजी बनाने का काम जारी रहा।

खबर अपडेट हो रही है...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मुरैना विस्फोट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा