मुरैना में प्रेम का दर्दनाक अंत: पहले लिए सात फेरे, फिर हाथ बांध नदी में कूदा प्रेमी जोड़ा

Sanjay Dhiman | Jun 01, 2026, 17:14 IST
Share
morena-lovestory-suicide-saak-river-noorabad
Photograph: (the sootr)

मुरैना के नूराबाद में एक प्रेमी जोड़े भूपेंद्र धाकड़ और राधा चौबे ने नदी में कूदकर मौत को गले लगा लिया। दोनों ने पहले मंदिर में सात फेरे लिए, फिर साक नदी के पुल से आपस में हाथ बांधकर छलांग लगा दी, दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

पांच पाइंट में समझें पूरी खबर

  • प्रेम प्रसंग: मुरैना के भूपेंद्र धाकड़ और दतिया की राधा चौबे एक-दूसरे से प्यार करते थे।
  • पारिवारिक विरोध: दोनों अलग-अलग जाति के थे, इसलिए उनके घर वाले इस शादी के खिलाफ थे।
  • मंदिर में शादी: कोई रास्ता न देख, दोनों ने नूराबाद के एक मंदिर में सात फेरे लिए।
  • खौफनाक कदम: शादी के बाद दोनों ने तौलिए से हाथ बांधकर साक नदी में छलांग लगा दी।
  • शव बरामद: स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों के शव नदी से निकाले।
रतन मिश्रा@ग्वालियर. यह कहानी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की है। यहां प्यार का बेहद खौफनाक अंत देखने को मिला। समाज की खोखली दीवारों ने फिर दो जान ले ली। इस घटना ने पूरे चंबल इलाके को हिलाकर रख दिया।

नूराबाद इलाके में सोमवार को एक खौफनाक मंजर दिखा। सोमवार दोपहर साक नदी के नए पुल पर हलचल तेज थी। तभी एक प्रेमी जोड़े ने वहां से छलांग लगा दी। उन्होंने पहले आपस में अपने हाथ कसकर बांधे थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों डूब चुके थे।

मंदिर में रचाई शादी, फिर मौत को लगाया गले

इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले दोनों मंदिर गए। युवक की पहचान भूपेंद्र धाकड़ के रूप में हुई। उसकी उम्र सत्ताईस साल थी और वह कैलारस का था। युवती का नाम राधा चौबे था जो दतिया की थी।

दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। वे समाज के डर के बिना साथ जीना चाहते थे। उन्होंने नूराबाद के एक मंदिर में भगवान को साक्षी माना।

सुधाकर चतुर्वेदी, सहायक उप निरीक्षक के अनुसार मौके पर मौजूल मछली पकड़ने वालों ने बताया कि, सबसे पहले दोनों युवक युवती पुल के पास मौजूद माता के मंदिर में गए। वहां उन्होंने युवती की मांग भरी। काफी देर तक बैठे रहे। उसके बाद पुल पर आए और साफी से एक दूसरे का हाथ बांधकर नदी में छलांग लगा दी।

mouraina incedent
mouraina incedent


बुलेट छोड़ मौत के सफर पर निकल पड़े दोनों

शादी की रस्में पूरी करने के बाद वे बाहर आए। वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुल तक पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी नूराबाद के पुराने पुल पर खड़ी की। इसके बाद दोनों पैदल चलकर नए पुल की तरफ बढ़े।

उन्होंने एक तौलिए से अपने हाथों को आपस में बांधा। इसके बाद दोनों ने साक नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी।

चश्मदीदों ने दी पुलिस को सूचना, SDRF ने निकाले शव

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने यह खौफनाक मंजर देखा। उन्होंने तुरंत बिना वक्त गंवाए स्थानीय पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू टीम बुलाई गई।

एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने दोनों शवों को ढूंढा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पिता पत्नी व भाई को बताया मौत का जिम्मेदार....

मुरैना के नूराबाद स्थित साक नदी में छलांग लगा कर जान देने वाले कैलारस निवासी भूपेंद्र धाकड़ तथा उसकी प्रेमिका दतिया निवासी राधा चौबे ने उनके आत्महत्या करने के पीछे भूपेन्द्र धाकड़ के परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराया है। मरने से पहले बनाई वीडियो में भूपेंद्र धाकड़ ने कहा कि उसके घर में सोने के जेवरात की चोरी हुई थी जिसका आरोप उसकी पत्नी सरस्वती तथा उसके पिता ने लगाए हैं। उसके भाई पवन धाकड़ ने एक बार पहले भी उसके रुपए चुरा लिए थे अब वही उस पर आरोप लगा रहा है।

उसने कहा कि चोरी गया सोना उन्हीं लोगों ने चुराया लेकिन उस पर झूठा आरोप लगाया है जिससे आहत होकर वह दोनों नदी में डूब कर आत्महत्या कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब उन दोनों की आत्महत्या करने का मुख्य कारण सामने आ गया है तथा पुलिस मामले में जांच कर रही है

यह खबरें भी पढ़ें...

बेटे और बेटी की शिक्षा में फर्क क्यों? इंदौर हाईकोर्ट ने पिता की दलील को किया खारिज

एमपी में आदिवासी योजनाओं में गड़बड़ी, छात्रों की शिक्षा और गरीबों के हक से खिलवाड़

ग्वालियर कोर्ट में सरेआम रिश्वतखोरी: फाइल में चुपके से रखे पैसे, बाबू ने जेब में डाले

ग्वालियर में पति और बॉयफ्रेंड दोनों संग रहना चाहती है पत्नी, मना करने पर पति का फोड़ा सिर

अंतरजातीय विवाह

आत्महत्या

Tags:
  • SDRF
  • सर्च ऑपरेशन
  • मुरैना
  • आत्महत्या
  • प्रेम प्रसंग
  • अंतरजातीय विवाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज