मुरैना रेल हादसा: प्रत्यक्षदर्शी महिला बोलीं- मोबाइल के चार्जर में लगी आग, जिससे मची भगदड़

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
अफवाह ने ले ली जान
Photograph: (THESOOTR)

MORENA. मुरैना के हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार को खजुराहो इंटरसिटी में आग की अफवाह फैल गई। इस अफवाह के चलते यात्री पटरी पर कूद गए। इससे दूसरे ट्रैक पर आई पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौत हो गई।

रतन मिश्रा@GWALIOR. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। मुरैना-धौलपुर रेलखंड पर हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग की अफवाह फैलने से भगदड़ मची, इसमें 4 लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शी पूजा नाम की महिला का कहना है कि, ट्रेन के डिब्बे में एक व्यक्ति का मोबाइल चार्ज हो रहा था। उसके सर्किट में आग लग गई जिसकी वजह से डिब्बे में मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। एक यात्री ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी।

हादसा और दर्दनाक स्थिति

पूजा के अनुसार, भगदड़ के बीच किसी यात्री ने ट्रेन की चेन खींच दी, जिससे ट्रेन रुक गई और कई यात्री नीचे उतर गए। इसी दौरान ट्रेन एक ऐसे स्थान पर खड़ी थी जहां ट्रैक में यू-टर्न था। कुछ ही देर बाद धौलपुर की ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस तेज रफ्तार में गुजरी और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। पूजा ने बताया कि यह पूरी घटना उनकी आंखों के सामने हुई, लेकिन उन्हें कुल हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं है।

कैसे हुआ रेल हादसा

खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (19665) में अचानक आग लगने और ट्रेन पलटने की अफवाह फैलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घबराए यात्री जनरल कोचों से उतरकर रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसी दौरान दूसरी लाइन से तेज रफ्तार में आ रही पातालकोट एक्सप्रेस (20424) की चपेट में कई यात्री आ गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 4 लोगों की मौत होने की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई।

मृतकों के नाम…

  1. आफरीन उम्र 35 साल।
  2. आफरीन का 4 साल का बेटा असद।
  3. शकुंतला पत्नी भूरा सिंह, उम्र 60 साल, निवासी रूनक्ता जिला आगरा।
  4. बीरमा देवी पत्नी गिरधारी लाल, उम्र 58 वर्ष, निवासी गैसोरा, बीकानेर, राजस्थान।

घायलों के नाम…

  1. नदीम पुत्र नसरुद्दीन, उम्र 38 साल, निवासी, सुल्तानगंज की पुलिया आगरा।
  2. कंचन पत्नी मोहित सिंह, उम्र 25 साल। निवासी आगरा।
  3. अंशराम पुत्र भोला गर्ग, उम्र 18 साल, निवासी, राजीयासर, गंगानगर।

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया

इस हादसे में प्रत्यक्षदर्शी पूजा नाम की महिला का कहना है कि, ट्रेन के डिब्बे में एक व्यक्ति का मोबाइल चार्ज हो रहा था। उसके सर्किट में आग लग गई जिसकी वजह से डिब्बे में मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। एक यात्री ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी।

हड़बड़ाहट में महिलाएं डिब्बे से नीचे उतरी। जिस जगह हादसा घटा वहां ट्रैक पर यू टर्न मोड़ था, जिसकी वजह से पातालकोट एक्सप्रेस दिखाई नहीं दी और महिलाएं इसकी चपेट में आ गई।

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलते ही यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बोगियों से कूदना शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों का कहना है कि ट्रेन पलटने की आशंका जताई गई थी, जिसके कारण दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरे ट्रैक पर आई दूसरी ट्रेन

जैसे ही यात्री पटरी पर उतरे, उसी वक्त दूसरे ट्रैक पर पातालकोट एक्सप्रेस गुजरी। बताया जा रहा है कि कुछ यात्री उसकी चपेट में आ गए होंगे।
हालांकि अभी तक हताहतों की पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे और पुलिस अधिकारी स्थिति की जानकारी जुटा रहे हैं।

घटनास्थल तक पहुंचना मुश्किल

घटनास्थल दुर्गम जगह पर है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वहां तक पहुंचने के लिए करीब एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस, जीआरपी (GRP – Government Railway Police) और आरपीएफ (RPF – Railway Protection Force) की टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

आग की अफवाह फैली

पूरे मामले पर सराय छोला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि आग नहीं लगी है केवल आग की अफवाह थी। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सोम डिस्टलरीज सील, लाइसेंस निलंबित, फिर भी आबकारी विभाग ने दिया टेंडर ऑफर

निकाय चुनाव: महापौर-नपा अध्यक्ष आरक्षण पर बड़ा फैसला, आरक्षण अधिकारी नियुक्त

फराज को युवाओं का ब्रेनवॉश करने का मिला था टास्क, ATS की पूछताछ में खुलासा

नागौद राजघराना गोलीकांड: बाबा राजा बोले- सुनीता केवल बिजनेस पार्टनर है



Tags:
  • रेल हादसा
  • आरपीएफ
  • grp
  • इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • पातालकोट एक्सप्रेस
  • खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?