मुरैना में युवक ने रची अपनी किडनैपिंग, ऑनलाइन गेमिंग में हार गया था 2.5 लाख रुपए
thesootr Desk | Jul 20, 2026, 15:49 IST
morena youth fakes own kidnapping found in delhi
मध्य प्रदेश के मुरैना में अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। युवक ऑनलाइन गेमिंग में करीब ढाई लाख रुपए हार गया था। इसके चलते उसने अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी गढ़ी।
मुरैना में युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसों के चलते अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी रची। वह अपने माता-पिता को यह बताना चाहता था कि बदमाशों ने उससे पैसे लूट लिए हैं।
युवक ऑनलाइन गेमिंग में करीब ढाई लाख रुपए गंवा चुका था। परिजनों से इस बात को छिपाने के लिए उसने अपनी किडनैपिंग की कहानी रची। वह परिजनों को यह विश्वास दिलाना चाहता था कि बदमाशों ने उससे पैसे लूट लिए हैं।
घर छोड़कर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बानमौर थाना क्षेत्र के पमाया रोड निवासी सोनू कुशवाह के परिजन 17 जुलाई को थाने पहुंचे। उन्होंने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों ने बताया कि उनका बेटा घर से बाजार जाने के लिए निकला था। इसी बीच बदमाशों ने कथित तौर पर उसका किडनैपिंग कर लिया। वहीं मामले को लेकर युवक का कहना है कि वह पुलिस और परिजनों के डर से दिल्ली भाग गया था।
पुलिस को शिकायत मिलने के बाद से ही मामला थोड़ा संदिग्ध लग रहा था। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
युवक को खोजने के लिए मुखबिरों की मदद भी ली गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि युवक दिल्ली में है। इसके बाद पुलिस ने उसे दिल्ली के एक होटल से बरामद कर लिया।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो विशेष टीमें बनाई थीं। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि जिस युवक की पुलिस मुरैना में तलाश कर रही है, उसे दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास देखा गया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित करीब 50 होटलों में उसकी तलाश की।इसी दौरान सोनू कुशवाह एक होटल में अकेला मिला। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया।
युवक ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलता है। इसी दौरान उसने ऑनलाइन गेमिंग में करीब 2 लाख 50 हजार रुपए गंवा दिए थे। इसके चलते उसने अपने किडनैपिंग की झूठी कहानी रची।
इसके अलावा युवक ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसों की बात को अज्ञात लोगों द्वारा पैसे छीनने की कहानी में बदलना चाहता था। वह परिजनों को यह विश्वास दिलाना चाहता था कि उसके पैसे बदमाशों ने छीन लिए हैं।पुलिस ने युवक के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एमपी के 40 इंटरसिटी रूटों पर दौड़ेंगी सरकारी बसें, मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं
एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां, 7 महीनों में 15 को उतारा मौत के घाट
5 अगस्त से एमपी को नई ट्रेन की सौगात, आसान होगा प्रयागराज-बेंगलुरु तक का सफर
चॉकलेट-चिप्स बच्चों के लिए खतरा, एमपी में 35 लाख से ज्यादा बच्चे एनीमिया पीड़ित
इस कारण रची कहानी
घर छोड़कर दिल्ली हुआ फरार
परिजनों ने बताया कि उनका बेटा घर से बाजार जाने के लिए निकला था। इसी बीच बदमाशों ने कथित तौर पर उसका किडनैपिंग कर लिया। वहीं मामले को लेकर युवक का कहना है कि वह पुलिस और परिजनों के डर से दिल्ली भाग गया था।
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
युवक को खोजने के लिए मुखबिरों की मदद भी ली गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि युवक दिल्ली में है। इसके बाद पुलिस ने उसे दिल्ली के एक होटल से बरामद कर लिया।
मुखबिर से मिला अहम सुराग
होटल में मिला युवक
इस कारण रची झूठी कहानी
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
ये भी पढ़ें...
एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां, 7 महीनों में 15 को उतारा मौत के घाट
5 अगस्त से एमपी को नई ट्रेन की सौगात, आसान होगा प्रयागराज-बेंगलुरु तक का सफर
चॉकलेट-चिप्स बच्चों के लिए खतरा, एमपी में 35 लाख से ज्यादा बच्चे एनीमिया पीड़ित
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग