MP Weather : मध्य प्रदेश में आज 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, जानिए वहां कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

Pratibha ranaa | May 07, 2024, 07:10 IST
Share
mp voting
mp voting

Lok Sabha Election 2024 आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश चुनाव वाले क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में मंगलवार को तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव ( LOK SABHA ELECTION 2024 )के लिए वोटिंग जारी है। जहां आज 9 लोकसभा सीटों ( भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, राजगढ़, गुना, बैतूल, विदिशा और सागर ) पर वोटिंग होगी, वहां का टेम्प्रेचर 40 से 43 डिग्री के बीच रहेगा।
वहीं प्रदेश में 9 मई तक हीट वेव, बारिश और बादल छाने का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में हीट वेव चलेगी, जबकि पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी और बादल छाए रहेंगे। ( MP Weather )

ये खबर भी पढ़िए...कॉमेडियन का नेटफ्लिक्स शो हुआ फ्लॉप, 2 महीने में बंद होने जा रहा है The Great Indian Kapil Show

मध्य प्रदेश में 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं


नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में चार दिन तक मौसम खराब रहेगा ( Weather Forecast )। 40 से 50 की स्पीड में तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने 7 से 9 मई के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आज 7 मई को आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 8 और 9 मई को जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़िए...11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू, मप्र की 9 सीटों पर डल रहे हैं वोट

9 मई तक ऐसा रहेगा मौसम



  • 7 मई- भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, बैतूल, राजगढ़, विदिशा, गुना समेत कई शहरों में तेज गर्मी रहेगी। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, रीवा में तेज हवा, हल्की बारिश और बादल वाला मौसम रहेगा।

  • 8 मई- मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा में हीट वेव का असर रहेगा। वहीं, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया में बादल रहेंगे।

  • 9 मई- इंदौर, रतलाम, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर जिलों में गरज-चमक की स्थिति रहेगी।
Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • MP weather
  • मप्र का मौसम
वाहन दस्तावेज अपडेट नहीं कराए तो बढ़ सकती है परेशानी, Vahan Portal पर ऐसे जांचें स्टेटस

By Sandeep Kumar

वाहन दस्तावेज अपडेट नहीं कराए तो बढ़ सकती है परेशानी, Vahan Portal पर ऐसे जांचें स्टेटस
अब इंदौर से बैंकॉक जाना होगा आसान: 2 दिसंबर से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, हफ्ते में चार दिन मिलेगी उड़ान

By Arohi Raj

अब इंदौर से बैंकॉक जाना होगा आसान: 2 दिसंबर से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, हफ्ते में चार दिन मिलेगी उड़ान
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल: भगवान श्रीकृष्ण को बताया तीन जगह से टेढ़ा, कथाओं के बहिष्कार की उठी मांग

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल: भगवान श्रीकृष्ण को बताया तीन जगह से टेढ़ा, कथाओं के बहिष्कार की उठी मांग
रणथम्भौर में बाघिन T-93 के साथ दिखा शावक, टाइगर रिजर्व में बढ़कर 63 हुई बाघों की संख्या

By Jyoti Mahender Bhardwaj

रणथम्भौर में बाघिन T-93 के साथ दिखा शावक, टाइगर रिजर्व में बढ़कर 63 हुई बाघों की संख्या
श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
IAS गौरव गोयल की राजस्थान वापसी तय, प्रवासी राजस्थान दिवस और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर

By Jageshwar Prasad

IAS गौरव गोयल की राजस्थान वापसी तय, प्रवासी राजस्थान दिवस और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर
GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त