एमपी में देर रात 11 IAS अफसरों के तबादले, ACS बर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा, मनीष सिंह की जनसंपर्क में वापसी

Sourabh Bhatnagar | Feb 14, 2026, 07:45 IST
mp administrative transfer ias officers
एमपी में 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। एसीएस बर्णवाल को अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि पीएस संदीप यादव को वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 बजे सरकार ने बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं। इस फेरबदल के बाद राज्य के कई अहम विभागों में बदलाव हुए हैं, जैसे स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायत।



1991 बैच के आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल को अब स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बना दिया गया है।



प्रमुख सचिव संदीप यादव को अब वन विभाग का मुखिया बना दिया गया है। साथ ही, उन्हें प्रवासी भारतीय विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे पहले वे स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग संभाल रहे थे।



प्रमुख अफसरों को सौंपे गए नए जिम्मे

  • सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, मनीष सिंह को नए जनसंपर्क आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • दीपक सक्सेना को अब आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ (Markfed) बनाया गया है।
  • उमाशंकर भार्गव को राजभवन से वापस बुलाकर कृषि विभाग में अहम जिम्मेदारी दी गई है।
  • अजय गुप्ता को जबलपुर विद्युत कंपनी का नया MD बनाया गया है।

जिला स्तर पर भी बदलाव

  • स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव कमल सोलंकी को रायसेन जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है।
  • उच्च शिक्षा विभाग की उप सचिव संघमित्रा गौतम को आलीराजपुर जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है।
  • आगर मालवा जिला पंचायत की सीईओ नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में अपर परियोजना संचालक बना दिया गया है।
  • भिंड जिला पंचायत के सीईओ सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव बना दिया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट....

19a675e0-241


89f0e840-eaf


अब विस्तार से समझें...

बर्णवाल को बड़ी जिम्मेदारी, वन विभाग में संदीप यादव की एंट्री

अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल (1991 बैच) को लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और भोपाल गैस त्रासदी विभाग का जिम्मा दिया है।



c5e4c839-dc5


उनके पास पहले से मौजूद पर्यावरण विभाग भी रहेगा। खाद्य सुरक्षा आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी। बता दें कि वन विभाग अब बर्णवाल की जगह संदीप यादव देखेंगे।



वहीं, प्रमुख सचिव संदीप यादव (2000 बैच) को अब वन विभाग का मुखिया बना दिया गया है। इसके साथ ही, उन्हें प्रवासी भारतीय विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। इससे पहले वे स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग देख रहे थे।



जनसंपर्क विभाग में मनीष सिंह की वापसी

जनसंपर्क का जिम्मा अब 2009 बैच के मनीष सिंह को सौंपा गया है। वे पहले भी इस विभाग का काम संभाल चुके हैं। उनके पास पहले की तरह परिवहन विभाग का जिम्मा भी रहेगा।



इसके अलावा, मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त जिम्मा भी वे संभालते रहेंगे।



8d4508bd-449


नई आबकारी नीति लागू होने से पहले बदले आयुक्त

जनसंपर्क का जिम्मा संभाल रहे दीपक कुमार सक्सेना को अब आबकारी आयुक्त ग्वालियर बना दिया गया है। वे करीब चार महीने तक जनसंपर्क विभाग में रहे।



91d032a4-d24


आबकारी विभाग में उनकी नियुक्ति नई आबकारी नीति लागू होने से पहले की गई है, जो राजस्व बढ़ाने और अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए काफी अहम मानी जा रही है।



वहीं, दो साल तक आबकारी आयुक्त रहे अभिजीत अग्रवाल को अब प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) बना दिया गया है। नई आबकारी नीति के ठीक पहले उनका तबादला प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम बदलाव माना जा रहा है।



b75f4c15-0a3


कृषि विभाग में भी बदलाव

राज्यपाल के अपर सचिव रहे आईएएस उमाशंकर भार्गव को अब किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग का संचालक बना दिया गया है। यह बदलाव खास है क्योंकि शासन 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रहा है।




03ee7380-2f3


इसी तरह, 2009 बैच के आईएएस अजय गुप्ता को अब पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर का प्रबंध संचालक बना दिया गया है। इससे पहले उनके पास संचालक किसान कल्याण और कृषि विकास का जिम्मा था।



1726fb90-a86


तीन अपर कलेक्टर बनाए गए जिला पंचायत CEO

देर रात जारी हुई लिस्ट में चार राज्य प्रशासनिक अफसरों के ट्रांसफर भी किए गए। भुरला सिंह सोलंकी को अब आगर मालवा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बना दिया गया है।



मिलिंद कुमार नागदेवे को खरगोन जिला पंचायत, वीर सिंह चौहान को भिंड जिला पंचायत और राकेश शर्मा को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।



fef327d6-824


ये खबरें भी पढ़ें....



देश में IAS, IPS और IFS के 2800 से ज्यादा पद खाली, यूपी टॉप पर



IAS संतोष वर्मा को थाने में देना होंगे हस्ताक्षर के नमूने, जिला कोर्ट से आदेश



​IAS आशीष मोदी और भारती दीक्षित का तलाक: हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद एफआईआर रद्द, रिश्तों का 'फाइनल सेटलमेंट'



भारतीय वन सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला, छग के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किया आदेश



mp ias transfer news | IAS Transfers in MP | MP IAS Transfer | Madhya Pradesh IAS transfer | IAS transfer in MP | IAS Transfer List | IAS transfer



Tags:
  • Madhya Pradesh IAS transfer
  • IAS transfer in MP
  • IAS Transfer List
  • IAS Transfers in MP
  • IAS transfer
  • MP IAS Transfer
  • आईएएस अजय गुप्ता
  • आईएएस उमाशंकर भार्गव
  • mp ias transfer news