कृषि सचिव निशांत वरवड़े के मनमाने आदेशों पर चली कैंची, मंत्री और सीनियर अफसर भी उनसे नाराज

The Sootr | Published:
Share
सचिव निशांत वरवड़े के आदेश पर मंत्री को लिखनी पड़ी नोटशीट
सचिव निशांत वरवड़े के आदेश पर मंत्री को लिखनी पड़ी नोटशीट

BHOPAL. मध्यप्रदेश के कृषि विभाग में आखिर चल क्या रहा है? क्या विभाग में फैसले नियमों के हिसाब से हो रहे हैं या अफसर मनमर्जी से आदेश जारी कर रहे हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि कृषि सचिव निशांत वरवड़े (आईएएस) के एक फैसले को लेकर खुद विभागीय मंत्री को नोटशीट लिखनी पड़ी है।

मामला इतना बढ़ा कि कृषि सचिव के जारी किए गए दो आदेशों को कृषि उत्पादन आयुक्त ने निरस्त कर दिया है। दरअसल, यह विवाद मध्यप्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रबंध संचालक के प्रभार को लेकर है। कृषि सचिव निशांत वरवड़े ने संस्था के प्रबंध संचालक का प्रभार डीसी कोरी को सौंपा था। कोरी उस समय संचालनालय में अपर संचालक थे। वहीं, संस्था के प्रबंध संचालक रेवा सिंह सिसौदिया को संचालनालय में कोरी की जगह पदस्थ कर दिया गया था, लेकिन वरिष्ठ स्तर पर इसकी मंजूरी नहीं ली गई थी।

कृषि सचिव ने नियमों को बताया ठेंगा

अब सवाल यही है कि इतने बड़े प्रशासनिक बदलाव से पहले जरूरी मंजूरी क्यों नहीं ली गई? नियमों के मुताबिक, वरिष्ठ पदों से जुड़े स्थापना संबंधी मामलों को कृषि उत्पादन आयुक्त के जरिए पेश किया जाता है। इसके अलावा विभागीय मंत्री का अनुमोदन भी जरूरी होता है, लेकिन निशांत वरवड़े ने दोनों ही नियमों को दरकिनार कर दिया।

जब यह मामला कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के संज्ञान में आया तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए 2 नवंबर 2026 को नोटशीट लिख दी। मंत्री ने कहा कि विभाग में कुछ स्थानांतरण, पदस्थापना और प्रशासनिक फैसले उनकी मंजूरी के बिना जारी किए जा रहे हैं, जो आपत्तिजनक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे किसी भी फैसले से पहले उनका अनुमोदन लिया जाए। आपात स्थिति में भी फोन पर मंजूरी लेकर ही आदेश जारी किए जाएं।

मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने 2 नवंबर को लिखी नोटशीट
मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने 2 नवंबर को लिखी नोटशीट

मंत्री की नाराजगी के बाद आदेश रद्द

मंत्री की नाराजगी के बाद मामला यहीं नहीं रुका। कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता ने कृषि सचिव की ओर से जारी दोनों आदेश निरस्त कर दिए। आदेश में कहा गया कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। नतीजा यह हुआ कि जिन अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई थी, उनकी पुरानी व्यवस्था बरकरार रखी गई।

यानी कृषि सचिव के आदेश उच्च स्तर पर टिक नहीं पाए। अब सवाल यह है कि जब विभाग में पदस्थापना जैसे फैसले भी तय प्रक्रिया के बिना जारी होंगे, तो बाकी प्रशासनिक कामकाज किस तरह चल रहा होगा?

MP में नए साल पर 27 IAS अफसरों को प्रमोशन: नेहा मारव्या बनेंगी सचिव, देखें पूरी लिस्ट | MP: 27 IAS Officers to Get Promotion on New Year: Neha Marvya to Become Secretary, See Full List
नए साल में एमपी के 27 IAS अफसरों की चमकेगी किस्मत, प्रमोशन का रास्ता होगा साफ, देखें अधिकारियों की लिस्ट
26 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
MP IAS Promotion 2027: मध्य प्रदेश में नए साल से कई आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा। एक जनवरी 2027 से कुल 27 अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता खुलेगा। इनमें तीन अधिकारी प्रमुख सचिव और 16 अधिकारी सचिव स्तर पर पहुंचेंगे। वहीं 2022 बैच के आठ अधिकारियों को भी पदोन्नति मिलेगी। इनमें चर्चित आईएएस नेहा मारव्या सिंह और ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान शामिल हैं।

अफसरों से सवाल, जवाब का इंतजार

इस पूरे मामले पर ‘द सूत्र’ ने कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता से बात की। उन्होंने कहा कि यह विभागीय मामला है और वे इस पर कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने इतना जरूर कहा कि विभाग नियमों के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। कृषि सचिव निशांत वरवड़े को भी फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उन्हें वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर उनका पक्ष मांगा गया है। उनका जवाब मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

निशांत वरवड़े को द सूत्र की ओर से किया गया मेसेज
निशांत वरवड़े को द सूत्र की ओर से किया गया मेसेज

पहले भी विवादों में रहे हैं वरवड़े के फैसले

यह पहला मामला नहीं है, जब कृषि सचिव निशांत वरवड़े के फैसलों पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी विभाग के कुछ फैसले उच्च स्तर पर विवादों में आए और उन्हें वापस लेना पड़ा। इनमें मौसम जानकारी से जुड़े WINDS प्रोजेक्ट और खाद वितरण के ई-विकास पोर्टल का मामला प्रमुख है।

1. WINDS प्रोजेक्ट में टेंडर पर सवाल

पंचायतों में मौसम की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए Weather Information Network and Data Systems यानी WINDS प्रोजेक्ट शुरू किया जाना था। केंद्र सरकार की ओर से तय प्रक्रिया और एजेंसियों के निर्देशों के बावजूद कृषि विभाग ने स्थानीय स्तर पर टेंडर जारी कर दिया। इसमें सिर्फ एक कंपनी ने हिस्सा लिया और उसे काम देने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। बाद में कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता ने संबंधित आदेश निरस्त कर दिया। इस फैसले को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।

2. दो करोड़ के काम पर 14 करोड़ खर्च करने की तैयारी?

ई-विकास पोर्टल खाद की बिक्री से जुड़ा सिस्टम है। इसके संचालन का काम देने को लेकर भी विवाद सामने आया। आरोप है कि करीब दो करोड़ रुपए के काम के लिए 14 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी की जा रही थी। मामला उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद इस संबंध में जारी आदेश भी निरस्त कर दिया गया। इस पूरे मामले में लागत और प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे।

3. कर्मचारी को सलाहकार बनाने पर सवाल

चंद्रकांत कश्यप की नियुक्ति भी विवादों में रही। आरोप है कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की जरूरी अनुमति के बिना कृषि विभाग में सलाहकार बना दिया गया। यह भी आरोप है कि वे अधिकारियों की फाइलों पर टिप्पणी करने और कानूनी अपीलों से जुड़े काम कर रहे हैं। इस नियुक्ति की वैधानिकता और उन्हें दी गई जिम्मेदारियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Tags:
  • कृषि सचिव निशांत वरवड़े
  • मध्य प्रदेश कृषि विभाग
  • MP agriculture department
  • कृषि उत्पादन आयुक्त
  • MP agriculture secretary
  • कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना
  • IAS Nishant Warwade
  • द सूत्र
  • ई-विकास पोर्टल खाद
राजस्थान के बूंदी के पीएमश्री विद्यालय में शुरू हुई शॉप ऑफ ऑनेस्टी, जिसमें न ताला, न दुकानदार और न कोई पहरेदार

By Jageshwar Prasad

राजस्थान के बूंदी के पीएमश्री विद्यालय में शुरू हुई शॉप ऑफ ऑनेस्टी, जिसमें न ताला, न दुकानदार और न कोई पहरेदार
शादी सीजन में आपकी थाली में जहर परोसने की थी तैयारी : रायपुर स्टेशन पर पकड़ा गया भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर

By Umeshwari Baghel

शादी सीजन में आपकी थाली में जहर परोसने की थी तैयारी : रायपुर स्टेशन पर पकड़ा गया भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर
कौन हैं महिला TTE नाजू अरोड़ा? अग्निवीरों से विवाद के बाद चर्चा में आईं, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीत चुकीं पदक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कौन हैं महिला TTE नाजू अरोड़ा? अग्निवीरों से विवाद के बाद चर्चा में आईं, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीत चुकीं पदक
स्वच्छ सर्वेक्षण पर प्रेस नोट में लिखा- जोड़ी वाले शहर को टॉप 3 में नहीं लिया, क्या इतने हैं इंदौर के अंक

By Sanjay Gupta

स्वच्छ सर्वेक्षण पर प्रेस नोट में लिखा- जोड़ी वाले शहर को टॉप 3 में नहीं लिया, क्या इतने हैं इंदौर के अंक
छोटे प्लॉट वालों की बल्ले-बल्ले! अब जमीन जोड़कर बना सकेंगे अपार्टमेंट और कमर्शियल बिल्डिंग,नगर तथा ग्राम निवेश विभाग बदल रहा नियम

By Arohi Raj

छोटे प्लॉट वालों की बल्ले-बल्ले! अब जमीन जोड़कर बना सकेंगे अपार्टमेंट और कमर्शियल बिल्डिंग,नगर तथा ग्राम निवेश विभाग बदल रहा नियम
आत्मानंद स्कूलों की भर्ती पर बड़ा अपडेट: इस दिन आएगा फाइनल रिजल्ट, जानिए कब मिलेगी नियुक्ति?

By Umeshwari Baghel

आत्मानंद स्कूलों की भर्ती पर बड़ा अपडेट: इस दिन आएगा फाइनल रिजल्ट, जानिए कब मिलेगी नियुक्ति?
अग्निवीरों और महिला TTE में ट्रेन के अंदर बहस, चालान बनवाने की जिद पर सूरतगढ़ में RPF पहुंची

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अग्निवीरों और महिला TTE में ट्रेन के अंदर बहस, चालान बनवाने की जिद पर सूरतगढ़ में RPF पहुंची