MP में लैंडिंग के दौरान पलटा विमान, ट्रेनी पायलट बाल-बाल बचा, छिपाने के लिए तिरपाल से ढका
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 30, 2025, 18:29 IST
Trainee plane skidded on the runway during landing
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सुकतरा हवाई पट्टी पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। ट्रेनिंग के दौरान लैंडिंग करते समय ट्रेनी पायलट का एयरक्राफ्ट असंतुलित होकर पलट गया। विमान में केवल ट्रेनी पायलट मौजूद था और वह सुरक्षित बच गया।
MP News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते बच गया। सुकतरा हवाई पट्टी पर ट्रेनी पायलट द्वारा उड़ाया जा रहा एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान असंतुलित होने सेपलट गया। राहत की बात यह रही कि विमान में केवल ट्रेनी पायलट ही मौजूद था और वह पूरी तरह सुरक्षित है।
बताया जा रहा है कि यह विमान रेड बर्ड एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनीका था, जो यहां पर नियमित रूप से पायलट प्रशिक्षण का संचालन करता है। यह हादसा उस समय हुआ जब पायलट लैंडिंग की प्रक्रिया में था। विमान अचानक असंतुलित हुआ और जमीन पर पलट गया।ग़नीमत है कि विमान में आग नहीं लगी और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया के पायलट को आया हार्ट अटैक, विमान लैंड कराते ही चली गई जान
घटना की जानकारी मिलते ही एविएशन कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत पहुंचकर विमान को तिरपाल से ढक दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की ताकि खबर सार्वजनिक न हो। हालांकि, घटना की तस्वीरें और जानकारी सामने आ गई हैं।
सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने बताया की विमान सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। पायलट सुरक्षित है। कुरई एसडीएम से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली जा रही है।
ये भी पढ़ें:
सरकार के उच्च अधिकारी करें विमान कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात, कोर्ट ने सरकार को सराहा
यह वही रनवे है जहां 2024 में एक तेंदुआ और उसके दो शावक लैंडिंग एरिया में देखे गए थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद रनवे की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। अब एक और घटना से यह हवाई पट्टी फिर चर्चा में है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
रेड बर्ड एविएशन का था ट्रेनिंग विमान
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया के पायलट को आया हार्ट अटैक, विमान लैंड कराते ही चली गई जान
अधिकारियों ने छिपाई जानकारी, विमान ढंका गया तिरपाल से
सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने बताया की विमान सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। पायलट सुरक्षित है। कुरई एसडीएम से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली जा रही है।
ये भी पढ़ें:
सरकार के उच्च अधिकारी करें विमान कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात, कोर्ट ने सरकार को सराहा
पहले भी चर्चा में रहा है सिवनी का रनवे
FAQ
- 1. सिवनी में विमान हादसे की मुख्य वजह क्या थी?
हादसा लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। विमान असंतुलित होकर रनवे पर पलट गया, लेकिन पायलट सुरक्षित रहा। - 2. क्या हादसे में कोई घायल हुआ?
नहीं, इस विमान में केवल ट्रेनी पायलट मौजूद था जो सुरक्षित बताया जा रहा है। किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। - 3. क्या यह रनवे पहले भी किसी घटना में चर्चा में आया है?
जी हां, 2024 में यहां एक तेंदुआ और दो शावक रनवे पर पहुंचे थे। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari