मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती: 2548 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा सिलेक्शन, आज लास्ट डेट

Manya Jain | Jul 02, 2026, 11:25 IST
Share
mp anganwadi bharti 2026
mp anganwadi bharti 2026

मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2548 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास महिलाएं आज 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की बंपर भर्ती निकली है। महिला एवं बाल विकास विभाग कुल 2548 पदों पर भर्ती करेगा।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक चलेंगे। केवल स्थानीय वार्ड या ग्राम पंचायत की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।

उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के सीधे 100 अंकों की मेरिट से होगा।

जरूरी डेट्स

इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 1 जून 2026 को आया था। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 तय है।

यदि फॉर्म में कोई गड़बड़ी हो जाए तो क्या करें? आप 15 जुलाई 2026 तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आवेदन के लिए पोर्टल शुल्क और टैक्स मिलाकर 118 रुपए देने होंगे।

किन जिलों में खाली हैं कितने पद?

यह भर्ती मध्यप्रदेश के कई जिलों में एक साथ निकाली गई है।

  • धार जिले में सहायिका के सबसे ज्यादा 82 पद खाली हैं।
  • इंदौर में कार्यकर्ता के 20 और सहायिका के 43 पद हैं।
  • उज्जेन में कार्यकर्ता के 31 और सहायिका के 45 पद हैं।
  • ग्वालियर में कार्यकर्ता के 15 और सहायिका के 39 पद हैं।
  • बलपुर में कार्यकर्ता के 12 और सहायिका के 38 पद हैं।
  • भोपाल में कार्यकर्ता के 10 और सहायिका के 29 पद हैं।
  • सागर में कार्यकर्ता के 25 और सहायिका के 47 पद हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं। आवेदिका का न्यूनतम 12वीं पास होना बहुत आवश्यक है। केवल महिला उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।

सबसे जरूरी नियम स्थानीय निवासी होने का है। महिला उसी ग्राम पंचायत या शहरी वार्ड की निवासी होनी चाहिए। जहां के लिए वह आवेदन फॉर्म भर रही है। आवेदिका की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

सैलरी पैकेज

चयनित महिलाओं को सरकार की तरफ से हर महीने मानदेय मिलेगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को शुरुआती सैलरी दस हजार रुपए प्रति माह मिलेगा। इनके मानदेय में हर साल एक हजार रुपए की वृद्धि होगी।

आंगनवाड़ी सहायिका को शुरुआती सैलरी सात हजार रुपए प्रति माह मिलेगा। इनके मानदेय में हर साल 500 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। यह नौकरी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी।

फॉर्म भरते समय इन जरूरी दस्तावेजों को रखें तैयार महिला की अपनी समग्र आईडी और आधार कार्ड। बारहवीं कक्षा की पास मार्कशीट। विवाहित महिलाओं के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र। बैंक खाता पासबुक की साफ फोटोकॉपी। वोटर आईडी कार्ड और राशन कार्ड।

मेरिट फॉर्मूला और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे 100 अंकों की मेरिट लिस्ट से होगा। शैक्षणिक योग्यता और सामाजिक स्थिति के आधार पर अंक मिलेंगे।

एससी और सीटी वर्ग की महिलाओं को 5 अंक मिलेंगे। बीपीएल कार्ड धारक गरीब परिवार की महिलाओं को 5 अंक मिलेंगे। विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को भी 5 अंक मिलेंगे।

12वीं के अंकों के आधार पर अधिकतम 35 अंक दिए जाएंगे। ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होने पर 10 अंक मिलेंगे। अनुभवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बेटियों को 10 बोनस अंक मिलेंगे।

ऑनलाइन आवेदन

आवेदन की पूरी प्रक्रिया को बहुत सरल रखा गया है। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन या आधिकारिक पोर्टल के जरिए फॉर्म भर सकते हैं।

  • सबसे पहले विभाग के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • वहां अपने संभाग, जिले और तहसील का चयन करें।
  • इसके बाद अपने ग्राम पंचायत या वार्ड की सूची देखें।
  • फॉर्म में अपनी सभी जानकारियां बिल्कुल सही तरीके से भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेज साफ अक्षरों में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में 118 रुपए की फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद जरूर संभालकर रखें।
MP Anganwadi Recruitment Online Apply

Notification of MP Anganwadi Recruitment 2026

Official Website of MP Anganwadi Recruitment

ये भी पढ़ें...

Job Alert 2026: शिक्षा विभाग में 829 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: सहायक सीनियर क्लर्क के 250 पदों पर मौका

Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन

भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  • GOVERMENT JOB
  • आंगनवाड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच