सांसद अनीता देना चाहती थीं इस्तीफा, रिश्ते आड़े आए तो मंत्री नागर सिंह हुए आग बबूला
Ravi Kant Dixit | Jul 22, 2024, 18:45 IST
thesootr
मध्यप्रदेश में एक मंत्री के इस्तीफे की बात ने सियासी भूचाल ला दिया है। भोपाल से दिल्ली तक सरगर्मी तेज हो गई है। दोपहर तक तो मंत्री किसी का फोन तक नहीं रिसीव कर रहे थे। इसके बाद दिल्ली से नाराजगी जाहिर की गई तो इनके तेवर नरम पड़ गए...
BHOPAL. इस्तीफा देने की बात कहकर मंत्री नागर सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में सियासी भूचाल ला दिया है। भोपाल से दिल्ली तक सरगर्मी तेज हो गई है। दोपहर तक तो मंत्री चौहान किसी का फोन तक नहीं रिसीव कर रहे थे। इसके बाद सियासत ने करवट बदली। दिल्ली से नाराजगी जाहिर की गई तो चौहान के तेवर नरम पड़े। बीजेपी ने तत्काल उन्हें भोपाल तलब कर लिया है। बीजेपी के दिग्गज नेताओं मसलन सीएम डॉ.मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जैसे शीर्ष नेताओं से उनकी मुलाकात होगी। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल नागर सिंह चौहान ने अपना हट वापस ले लिया है।
थोड़े पीछे चलें तो नागर सिंह चौहान को वन जैसा भारी भरकम विभाग दिया गया था। पहले इस विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह थे। कुल मिलाकर एक आदिवासी नेता से लेकर दूसरे आदिवासी नेता को वन विभाग सौंपा गया था। फिर लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने नागर सिंह की पत्नी अनीता चौहान को टिकट दे दिया। वे जीत गईं। इसी के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि नागर सिंह चौहान का कद कम किया जा सकता है।
अब रामनिवास रावत मंत्री बने तो सत्ता-संगठन ने उन्हें वन विभाग सौंप दिया। जब यह खबर चौहान परिवार को मिली तो सांसद अनीता सिंह खुद भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि मैं अपने पति यानी नागर सिंह चौहान की राजनीति को दाव पर लगाकर सांसद नहीं रहना चाहती हूं। कुल मिलाकर अनीता सांसद पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया था।
जब रिश्तों में राजनीति आड़े आई तो नागर सिंह चौहान ने सार्वजनिक रूप से दु:ख बयां कर दिया। उन्होंने कहा, मैं इस्तीफा दे दूंगा, क्योंकि मंत्री रहते हुए मैं आदिवासी हितों की रक्षा नहीं कर पा रहा हूं। आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, बड़वानी, धार, खरगोन के आदिवासी भाइयों ने मुझ पर भरोसा जताया है। उनका विश्वास है कि मैं विकास करूंगा, लेकिन मुख्य पद ले लेने के बाद मैं विकास नहीं कर पाऊंगा।
मंत्री नागर सिंह का कहना है कि आदिवासी होने के नाते उन्होंने आदिवासी विभाग को लेकर मंशा जाहिर की थी। सत्ता-संगठन की ओर से उन्हें वन विभाग का सौंपा गया था। अब मंत्री का कहना है कि कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें पद दिए जा रहे हैं, जो कहीं न कहीं गलत है। आलीराजपुर कांग्रेस का गढ़ रहा है। वहां हमने मेहनत कर काम किया है। मेरे विभाग ले लेने के बाद अब मंत्री बने रहने का औचित्य नहीं रहता है।
सूत्रों के अनुसार, नागर सिंह चौहान को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनका विभाग छीना जा सकता है। सब कुछ यूं अचानक हो जाने से वे तनाव में आ गए। सूत्रों के अनुसार, इसी के बाद घर में बात हुई तो राजनीति में रिश्ते आड़े आ गए। उनकी पत्नी रतलाम सांसद अनीता सिंह ने कहा कि मैं अपने पति की राजनीति दांव पर लगाकर सांसद नहीं रहना चाहती, लिहाजा पहले उन्होंने इस्तीफे की बात कही और अपनी बात शीर्ष नेतृत्व यानी दिल्ली तक पहुंचा भी दी। फिर नागर सिंह ने मीडिया में बयान दे दिया।
अब सवाल यही है कि अनीता सिंह चौहान यदि इस्तीफा देतीं तो क्या होता? दरअसल, राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका होता। इस बार बीजेपी सांसदों की संख्या के मामले में वैसे ही कमतर है। ऐसे में प्रदेश स्तर की चूक से एक और सांसद कम हो जाना पार्टी को किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं था। दूसरा आदिवासी वोटबैंक के लिहाज से भी गलत मैसेज जाता। लिहाजा, नागर सिंह चौहान को मनाने की भरसक कोशिश की गई और फिलहाल बीजेपी इसमें कामयाब भी होती दिख रही है।
खास यह भी है कि विधानसभा चुनाव-2023 के वक्त नागर सिंह चौहान ने अपनी तरफ से दावेदारी पेश नहीं की थी। वहीं, लोकसभा चुनाव-2024 में पहले उनकी पत्नी का नाम भी किसी तरह से दौड़ में नहीं था। स्थानीय स्तर पर कई नेता सत्ता-संगठन के स्तर पर दावेदारी कर रहे थे। बाद में बीजेपी ने उन्हें सांसद का टिकट दे दिया। दोनों पति-पत्नी को जनता का साथ मिला और अच्छी लीड के साथ जीत दर्ज की।
आपको बता दें कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले रामनिवास रावत को सरकार ने 13 दिन पहले मंत्री बनाया था। हर दिन उन्हें विभाग दिए जाने के कयास लगते थे। अंतत: 21 जुलाई को रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग सौंपा गया। इस विभाग का जिम्मा पहले मंत्री नागर सिंह चौहान के पास था। अब नागर सिंह के पास अनुसूचित जाति कल्याण विभाग रह गया है।
अब आते हैं इनसाइड स्टोरी पर...
जब पत्नी ने की इस्तीफे की पेशकश
...और मंत्री का दर्द बाहर का गया
आदिवासी विभाग को लेकर जाहिर की थी मंशा
अंदरखाने की खबर तो ये है...
अनीता इस्तीफा देतीं तो क्या होता?
दोनों ने चुनाव में नहीं की दावेदारी
क्यों उठा आखिर पूरा विवाद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari