RTO की 'गालीबाज' महिला कॉन्स्टेबल और उप निरीक्षक पर गिरी गाज, विभाग ने लिया एक्शन

Vikram Jain | Sept 16, 2024, 11:29 IST
Share
MP Anuppur check post case abusive female constable suspended
MP Anuppur check post case abusive female constable suspended

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में आरटीओ चेक पोस्ट पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल को पत्रकारों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उप निरीक्षक पर भी कार्रवाई हुई है। आरक्षक का पत्रकारों से गाली गलौच का वीडियो वायरल हुआ था।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के अनूपपुर में आरटीओ चेक पोस्ट पर पत्रकारों से अभद्र व्यवहार करने के मामले में गालीबाज महिला आरक्षक और उप निरीक्षक के खिलाफ परिवहन विभाग ने एक्शन लिया है। गाली गलौच का वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने महिला आरक्षक ऋतु शुक्ला को सस्पेंड किया है। मामले में शामिल सब-इंस्पेक्टर मीनाक्षी को लाइन अटैच किया गया है। आरक्षक ऋतु शुक्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पत्रकारों से गाली-गलौच करती हुई दिख रही थीं।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पत्रकारों ने रामनगर चेक पोस्ट पहुंचकर वहां गतिविधियों को लेकर वीडियो बनाना शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने देखा कि महिला कॉन्स्टेबल वाहन चालकों से वसूली कर रही हैं। इस को लेकर पत्रकारों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला कॉन्स्टेबल ने भड़कते हुए उन्हें धमकाया।

धक्का दे दूंगी..

वीडियो बनाने को लेकर आरक्षक रितु शुक्ला ने शख्स से गाली गलौच की और थप्पड़ मारने की बात कह दी। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले साथ थीं, साथ ही गाली देते हुए कहा कि धक्का दे दूंगी.. तुम जैसे 365 आए लात मार के भगा दिए। इतना ही नहीं धमकाया कि महिला हूं डायल 100 लगा दूंगी तो ऐसी की तैसी हो जाएगी।

थाने में दोनों पक्षों ने की शिकायत

इसके बाद घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों ने रामनगर थाने में लिखित शिकायत की थी। शिकायत में वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने खुद को तथाकथित पत्रकार बताया था। वहीं एसआई मीनाक्षी गोखले ने सरकारी काम में बाधा और गलत इशारे करने की शिकायत की है।

Anuppur check post case
Anuppur check post case

विभाग ने लिया एक्शन

वीडियो वायरल के बाद अब अब मामले में संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रशासन ग्वालियर ने एक्शन लेते हुए महिला आरक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले में शामिल सब-इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले को लाइन अटैच किया गया है। यह कार्रवाई परिवहन विभाग की छवि धूमिल करने और विभाग से जुड़ी हुई शिकायतों के चलते की गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी अनूपपुर चेक पोस्ट मामला
  • Anuppur check post case
  • गालीबाज महिला आरक्षक निलंबित
  • RTO female constable suspended
  • पत्रकारों से गाली-गलौच
  • आरक्षक ऋतु शुक्ला निलंबित
  • अनूपपुर वायरल वीडियो
  • Anuppur RTO viral video
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा