MP : अनूपपुर एसपी की कार और बाइक की जोरदार टक्कर , एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Vikram Jain | Jul 08, 2024, 20:04 IST
MP Anuppur SP car and bike collide
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एसपी की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। कार चालक को भी चोट आई है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में पुलिस अधीक्षक की गाड़ी और बाइक सवार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ।
पुलिस के अनुसार अनूपपुर एसपी जितेंद्र सिंह पंवार अपने शासकीय वाहन एमपी-65-जेडए 5346 से बैठक में शामिल होने अनूपपुर से रवाना हुए थे। इस दौरान ग्राम बैरीबांध के पास सामने से आ रही बाइक और एसपी की कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका उपचार जारी है। इस घटना में एसपी की कार के चालक को भी मामूली चोट आई है। कार साइड से डैमेज हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में भूमाफिया के केस में सरकारी वकील तैयार ही नहीं , जस्टिस बोले- इतने दिनों बाद केस लग रहा तैयारी से आना था
मतृक की पहचान राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी बहोरन सिंह (34) के रुप में हुई है। साथ ही बाइक पर साथ में जा रहा सतीश धुर्वे घायल है। हादसे के बाद एडीजीपी डीसी सागर ने अस्पताल जाकर घायल सतीश धुर्वे का हाल जाना साथ ही परिजन से बात भी की।
ये खबर भी पढ़ें... NEET UG 2024 : नीट-यूजी में धांधली को लेकर 'सुप्रीम' टिप्पणी , कोर्ट ने कहा- दो छात्रों की गड़बड़ी से पूरी परीक्षा रद्द नहीं कर सकते
एडीजीपी डीसी सागर ने बताया कि एसपी विभागीय बैठक लेने अमरकंटक जा रहे थे। इस दौरान बैरीबांध के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय एक बाइक उनकी कार से टकरा गई। मामले की जांच की जा रही है।
एसपी की कार और बाइक की टक्कर
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में भूमाफिया के केस में सरकारी वकील तैयार ही नहीं , जस्टिस बोले- इतने दिनों बाद केस लग रहा तैयारी से आना था
एडीजीपी ने जाना घायल का हालचाल
ये खबर भी पढ़ें... NEET UG 2024 : नीट-यूजी में धांधली को लेकर 'सुप्रीम' टिप्पणी , कोर्ट ने कहा- दो छात्रों की गड़बड़ी से पूरी परीक्षा रद्द नहीं कर सकते
बैठक लेने अमरकंटक जा रहे थे एसपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari