सेट-नेट के बाद भी नहीं दे सकेंगे MP असि. प्रोफेसर भर्ती परीक्षा

PPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए नए नियम जारी किए हैं। अब पीजी पूरा न होने पर छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे। साथ ही सेट के 15 विषयों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

author-image
Manya Jain
New Update
mppsc  assistant professor  new recruitment rules
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (mppsc) ने नए नियम लागू किए हैं। नेट और सेट पास छात्रों के लिए यह जरूरी खबर है। अब अधूरा पोस्ट ग्रेजुएशन होने पर आवेदन नहीं कर सकेंगे। तीसरे या आखिरी सेमेस्टर वाले छात्र भी परीक्षा नहीं देंगे।

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पूरी डिग्री होना अनिवार्य है। सेट के 34 में से 15 विषय बाहर कर दिए गए हैं। इन विषयों के छात्र भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। आयोग ने कई विषयों के लिए आवेदन तारीखें घोषित की हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपनी विषय जरूर चेक करें। भर्ती से जुड़े इन बदलावों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

विवाद और मांगें

ऐसे छात्र जिन्होंने ने NET, सेट क्वालिफाई किया है। अंतिम सेमेस्टर के छात्र हैं। उन्हें एग्जाम में बैठने दिया जाए। इसके साथ ही गेस्ट और कॉन्ट्रैक्ट प्रैक्टिस को समाप्त किया जाए। साथ ही 20 बोनस मार्क दिए जाने की व्यवस्था (MP SET Exam) फिर शुरू की जानी चाहिए। ऐसे विषय जिनमें वैकेंसी नहीं निकाली है। तत्काल संशोधित विज्ञापन (Urgent Corrigendum) जारी कर इन विषयों को शामिल करें।

  • छूटे हुए विषय: SET परीक्षा 34 विषयों में हो रही है, लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी केवल 19 विषयों के लिए निकाली गई है। होम साइंस, म्यूजिक और फिलॉसफी जैसे 15 विषयों के पद न होने से अभ्यर्थी नाराज हैं और संशोधित विज्ञापन की मांग कर रहे हैं।

  • नेगेटिव मार्किंग: इस बार परीक्षा में पहली बार नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है।

  • बोनस अंक: अतिथि और संविदा विद्वानों ने पुरानी प्रथा के अनुसार 20 बोनस अंक देने की मांग फिर से उठाई है।

क्या है आवेदन की तारीख

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आवेदन 16 फरवरी से शुरू होंगे। वहीं कुछ सब्जेक्ट (MP State Eligibility Test) में 27 फरवरी से 26 मार्च तक तो कुछ में 17 अप्रैल से 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

किन विषयों में होगी भर्ती

इस बार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में 19 विषयों में 1239 वैकेंसी निकाली गई है।

  • बॉटनी के 125 पद

  • केमिस्ट्री के116 पद

  • योगिक विज्ञान के 3 पद

  • जियोलॉजी के 10 पद

  • साइकोलॉजी के 10 पद

  • हिस्ट्री के 58 पद

  • इकोनॉमिक्स के 72 पद

  • जियोग्राफी के 74 पद

  • संस्कृत के 34 पद

  • इंग्लिश के 56 पद

  • हिंदी के 57 पद

  • फिजिक्स के 120 पद

  • सोशियोलॉजी को 71 पद

  • पॉलिटिकल साइंस के 73 पद

  • कॉमर्स के 88 पद

  • कम्प्यूटर साइंस के 29 पद

  • गणित के 107 पद

  • जूलॉजी के 119 पद

कब- कब होंगे एग्जाम

12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को परीक्षा होगी। ये एग्जाम तीन शिफ्ट (MP News) में कराए जाएंगे। ये पहली बार है जब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। 

इन विषयों में नहीं निकली वैकेंसी

पीएससी ने होम साइंस, फिलॉसफी, लाइब्रेरी साइंस और म्यूजिक जैसे विषयों के लिए वैकेंसी नहीं निकाली है।

ये भी पढ़े...

सिर्फ 30 दिनों में कैसे सीखें जर्मन भाषा, खुलेंगे यूरोप में नौकरी के रास्ते

बिना यूनिवर्सिटी जाए एक साथ मिलेंगी दो डिग्रियां, ऐसे ले सकते हैं Dual Degree

Free Canva Course: बिना पैसे खर्च किए बनें प्रो ग्राफिक डिजाइनर, ऐसे करें एनरोल

भारत में Speech Therapist Career का बढ़ता ट्रेंड, आप भी कर सकते हैं पढ़ाई

MP News MP State Eligibility Test MP SET Exam State Eligibility Test NET mppsc
Advertisment