एमपी एटीएस ने राजस्थान से पकड़ा तीसरा संदिग्ध आतंकी, PFI कमांडर निकला

Sanjay Dhiman | Jun 15, 2026, 17:11 IST
Share
mp-ats-shakir-mev-arrested-rajasthan-terrorist
Photograph: (the sootr)

एमपी एटीएस ने राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव को गिरफ्तार किया। वह पीएफआई से जुड़े आतंकी नेटवर्क का दूसरा कमांडर बताया जा रहा है। फराज अफगानिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग लेने की फिराक में था।

समझें क्या है पूरा मामला

  • एमपी एटीएस ने राजस्थान के अलवर से संदिग्ध आतंकी शाकिर मेव को गिरफ्तार किया।
  • शाकिर मेव इस पूरे आतंकी नेटवर्क का 'सेकंड कमांडर' माना जा रहा है।
  • आरोपी शाकिर आतंकी साजिशों का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार करने का काम करता था।
  • भोपाल से पकड़ा गया मोहम्मद फराज ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने की फिराक में था।
  • कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शाकिर को 20 जून तक रिमांड पर भेजा।
मध्यप्रदेश एटीएस ने राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव नाम के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह तीन दिन में तीसरी बड़ी गिरफ्तारी है। शाकिर को आतंकी नेटवर्क का सेकंड कमांडर माना जा रहा है। इससे पहले भोपाल से मोहम्मद फराज और यूपी से नईम कुरैशी पकड़े जा चुके हैं। तीनों आरोपियों पर प्रतिबंधित संगठन पीएफआई समेत अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से संपर्क के आरोप हैं।

तीन दिन में तीन गिरफ्तारियां

मध्य प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड यानी एमपी एटीएस (ATS – Anti-Terrorist Squad) देश विरोधी नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है। लगातार तीसरे दिन एटीएस ने एक और बड़ी कार्रवाई की। राजस्थान के अलवर जिले के टप्पुकरा थाना इलाके से शाकिर मेव को दबोचा गया। यह गिरफ्तारी पहले पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद की गई।

कौन है शाकिर मेव

जांच एजेंसियों के मुताबिक शाकिर मेव बेहद शातिर किस्म का आरोपी है। वह आतंकी षड्यंत्र का ब्लूप्रिंट तैयार करने का काम संभालता था। एटीएस उसे पूरे नेटवर्क का सेकंड कमांडर मान रही है। पकड़े गए मोहम्मद फराज का वह मुख्य सहयोगी बताया जा रहा है।

अफगानिस्तान जाने की फिराक में था फराज

पूछताछ में एक अहम खुलासा हुआ है। भोपाल से गिरफ्तार मोहम्मद फराज कथित आतंकी ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था। उसने पासपोर्ट तक बनवा लिया था। भोपाल में वह युवाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने के बहाने भर्ती कर रहा था।

पीएफआई से जुड़े थे तार

जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (PFI – Popular Front of India) समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से सीधे संपर्क में थे। राजस्थान से कोई बड़ी देश विरोधी गतिविधि को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। एटीएस इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी है।

20 जून तक रिमांड पर शाकिर

गिरफ्तारी के बाद शाकिर मेव को भोपाल की विशेष न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता देखते हुए उसे 20 जून तक एटीएस रिमांड पर भेज दिया। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। एटीएस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें..

हिंदू समुदाय को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम, यूपी एटीएस ने दबोचे चार संदिग्ध

सीएम मोहन यादव बोले- पाकिस्तान नेटवर्क को पुलिस जड़ से करेगी खत्म

बॉर्डर से ड्रग्स सप्लाई का बड़ा नेटवर्क, आतंकी संगठनों की भूमिका आई सामने

शहजाद भट्टी: इंस्टाग्राम से आतंकी भर्ती, एमपी तक फैल चुका है नेटवर्क

संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Tags:
  • राजस्थान
  • अफगानिस्तान
  • मध्यप्रदेश एटीएस
  • संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
  • पीएफआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती