तीसरी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, हुई मौत, MP ATS की कस्टडी में था

Raj Singh | Jan 09, 2025, 11:15 IST
Share
BHAGNA
BHAGNA

मध्य प्रदेश ATS की कस्टडी में मौजूद एक युवक ने गुरुग्राम की एक होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मृतक का नाम हिमांशु कुमार है, जो बिहार के किशनगंज का रहने वाला है।

मध्य प्रदेश एटीएस की हिरासत में एक युवक ने गुरुग्राम के एक होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। बता दें, युवक को गुरुग्राम के सोहना में संदिग्ध आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। मृतक का नाम हिमांशु कुमार है, मृतक बिहार के किशनगंज का रहने वाला है। युवक ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। बता दें, आतंकी फंडिंग से जुड़े साइबर क्राइम मामले में युवक से पूछताछ की जा रही थी।

टेरर फंडिंग से जुड़ने का आरोप

बिहार के किशनगंज निवासी हिमांशु कुमार को सोहना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, एमपीएटीएस ने टेरर फंडिंग से जुड़े साइबर अपराध की सूचना पर धुनेला गांव के पास एक सोसायटी में छापा मारा था और हिमांशु और पांच अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। टीम सोहना थाने के पास स्थित सैफरन होटल में ठहरी थी, जहां यह घटना हुई।
बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, बेटा-बेटी की मौत, महिला को बचाया

बाथरूम में जाकर लगाई छलांग

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे हिमांशु ने बाथरूम जाने का अनुरोध किया, लेकिन वह बालकनी में चला गया और छलांग लगा दी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एमपीएटीएस आईजी डॉ. आशीष ने पुष्टि करते हुए बताया कि एटीएस खुफिया सूचना के आधार पर काम करती है, इसी सिलसिले में उन्हें कुछ सूचना मिली थी, जिसके सिलसिले में हिमांशु को पूछताछ के लिए लाया गया था। मृतक के शव को गुरुग्राम भेज दिया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। सोहना पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • साइबर क्राइम
  • मध्य प्रदेश
  • MP ATS
  • टेरर फंडिग के आरोप में कार्रवाई
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा