सूजे से हमला कर 9वीं के छात्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, बोला- मैंने ले लिया थप्पड़ मारने का बदला

Vikram Jain | Aug 03, 2024, 11:43 IST
Share
MP Bhopal 9th ​​class student murder case
MP Bhopal 9th ​​class student murder case

भोपाल के अर्जुन नगर में 9वीं के छात्र की हत्या के मामले में आरोपी सोनू बाथम को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

BHOPAL. राजधानी भोपाल में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अब नाबालिग भी छोटी-छोटी बात पर एक दूसरे का खून करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। भोपाल से दिल झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है।

यहां वर्चस्व की लड़ाई में 9 वीं में पढ़ने वाले छात्र ब्रजकांत पांडे की हत्या कर दी गई। वारदात टीटीनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में गुरुवार रात की है। दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस ने छात्र की हत्या करने वाले आरोपी सोनू बाथम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि एक थप्पड़ का बदला लेने उसने ब्रजकांत पांडे की हत्या की थी, आगे बताया कि गुरुवार दोपहर को हुए विवाद के बाद ब्रजकांत ने उसे चांटा मारा था, इसके बाद पत्थर फेंककर मारा था। आरोपी सोनू ने बताया क्षेत्र में उसका वर्चस्व है, ब्रजकांत की हरकत से उसकी बेइज्जती हो गई थी। तभी उसने ठान लिया था कि किसी भी हालत में वह ब्रजकांत को जिंदा नहीं छोड़ेगा।

इसके बाद सोनू ने ब्रजकांत से बदला देने का मन बना लिया। इसके बाद रात में ब्रजकांत घर के पास खड़ा था। इसी दौरान सोनू ने उस पर नुकीले हथियार से वार कर दिया। इसके बाद गंभीर हालत में घायल ब्रजकांत को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि हमले की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, वारदात के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक अर्जुन नगर बस्ती वाले 16 साल के ब्रजकांत और 18 साल के आरोपी सोनू बाथम के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार दोपहर उनके बीच झगड़ा हो गया। ब्रजकांत ने सोनू को पहले चांटा फिर पत्थर मारा था। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। मामले में सोनू और उसके पिता की शिकायत लेकर टीटीनगर थाने पहुंचे थे। ब्रजकांत थाने आया था। यहां भी दोनों के बीच बहस हुई। जिसके बाद ब्रजकांत के पिता को फोन करके थाने बुलाया था। लेकिन वह थाने नहीं पहुंचे थे। रिश्तेदार भी नहीं आए। दोनों पक्षों को समझाइश भी दी।

पुलिस पर लगे आरोप

मामले में मृतक के पिता ब्रजलोचन पांडे का कहना है कि पुलिस ने बताया था हम जैसा बताएंगे। वहीं, एफआईआर में लिखवाना होगा। उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होना चाहिए। जिन्होंने बेटे को थाने में रखा। हमें बिना सूचना दिए उसे आरोपियों को सौंप दिया। सब पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ब्रजकांत पर था अड़ीबाजी का केस

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सोनू पर चार से पांच केस हैं। मृतक ब्रजकांत पर भी अड़ीबाजी का केस दर्ज है। हत्या में इस्तेमाल किया गया औजार की जब्ती नहीं की जा सकी है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी सूजानुमा चीज से वार किए जाने की पुष्टि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... बारिश के कारण शनिवार को स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • भोपाल क्राइम न्यूज
  • भोपाल में 9वीं के छात्र की हत्या
  • वर्चस्व की लड़ाई में हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि