बोरी में बंद मिली नवजात ने तोड़ा दम, बच्ची को फेंकने वाली नर्स गिरफ्तार, कराई थी नाबालिग की डिलीवरी
Vikram Jain | Oct 10, 2024, 17:30 IST
Bhopal news newborn girl death
भोपाल में रेलवे ट्रैक के पास बोरी में बंद मिली बच्ची की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार किया है। इस नर्स ने नाबालिग की डिलीवरी कराने के बाद बच्ची को बोरी में बंदकर फेंका था।
BHOPAL. राजधानी भोपाल के ऐशबाग में बोरी में बंद मिली नवजात बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए बच्ची को फेंकने वाले के आरोप में एक नर्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की। यह नर्स बच्ची को बोरी में भरकर रात में चुपचाप से फेंककर निकल गई थी।
बता दें कि बुधवार की सुबह ऐशबाग थाना क्षेत्र में बाग उमराव दूल्हा में रेलवे ट्रैक के पास पीले कलर की बोरी में नवजात बच्ची मिली थी। गुजर रहे लोगों ने रोने की आवाज सुनकर बोरी को खोलकर बच्ची को बाहर निकाला था। इस बच्ची के शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। यहां तक कि गर्भनाल भी नहीं कटी थी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लेते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बच्ची को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। लेकिन डॉक्टरों के तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद
मामले में पुलिस ने क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले तो घटनास्थल के पास महिला दिखाई दी। जिसके बाद जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रही महिला ने मंगलवार की रात में मासूम को बोरी में बंद कर फेंका था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए एक नर्स को गिरफ्तार किया है। संदेह के आधार पर गिरफ्तार नर्स का नाम आसमां खान है जो ऐशबाग नवीन नगर में रहती है।
नर्स ने कराई थी
पुलिस के मुताबिक नर्स आसमां खान ने नाबालिग लड़की का उसके घर में प्रसव कराया था। लड़की के परिवार ने बदनामी के डर से मासूम बच्ची को फेंकने की जिम्मेदारी नर्स को दी थी। इसके बाद नर्स नवजात बच्ची को बोरी में रखकर स्कूटी से लेकर गई थी। नर्स ने बच्ची को बोरी में रखकर बाग उमराव दुल्हा के पास रेलवे ट्रैक के पास फेंका था। नाबालिग की डिलीवरी कराने के लिए परिजन ने नर्स आसमां खान को 60 हजार रुपए एडवांस दिए थे।
जिस नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया था वह स्कूली छात्रा है, इस लड़की का बरखेड़ी निवासी से युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल ऐशबाग थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 93 के तहत अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मामले को लेकर पुलिस ने लड़की के परिजन से पूछताछ शुरू की है। साथ ही नाबालिग के बॉयफ्रेंड की भी तलाश की जा रही है।
रेलवे ट्रैक के पास मिली थी बच्ची
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नर्स गिरफ्तार
नर्स ने कराई थी नाबालिग की डिलीवरी
केस दर्ज, बॉयफ्रेंड की तलाश जुटी पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman