बुदनी-विजयपुर उपचुनाव का रिजल्ट आज, कौन मारेगा बाजी
Vikram Jain | Nov 23, 2024, 24:00 IST
MP Bhopal Budni and Vijaypur Assembly by elections Result
मध्य प्रदेश में बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आज शनिवार को सबके सामने होगा। आज साफ हो जाएगा कि दोनों सीटों पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। मतगणना की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, किस पार्टी से होगा यह आज सबके सामने होगा। आज शनिवार को श्योपुर जिले की विजयपुर और सीहोर जिले की बुदनी सीट पर वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की तैयारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। बुदनी सीट पर बीजेपी से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल मैदान में हैं। वहीं, विजयपुर में बीजेपी के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच मुकाबला है। इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
दोनों ही सीट पर सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू से हो जाएगी। पहले बुदनी विधानसभा का चुनाव परिणाम सामने आएगा। यहां की काउंटिंग सीहोर के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 363 पोलिंग बूथ के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबल्स लगाई गई है। काउंटिंग 13 राउंड में पूरी होगी। इस हिसाब से विजयपुर से पहले बुदनी सीट का रिजल्ट आएगा। विजयपुर सीट के लिए 21 राउंड में मतगणना होगी। यहां 16 टेबल लगाई गई हैं।
मतगणना स्थल पर ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था होगी। केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेगा। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टाफ और एक माइक्रो ऑर्ब्जवर रहेगा। मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट और गुटखा प्रतिबंधित रहेगा।
दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। बुदनी सीट पर 77.32 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि विजयपुर में 77.85 फीसदी वोटिंग हुई है। नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में बुदनी में 84.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह बुदनी में उपचुनाव में 7 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। वहीं, विजयपुर विधानसभा सीट पर 2023 में कांग्रेस से रामनिवास रावत ने चुनाव जीता था, 2023 के चुनाव में विजयपुर में 81.33 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। अब उपचुनाव में 77.85 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मतदाता केंद्र - 327
कुल मतदाता - 254817
महिला वोटर - 121131
पुरुष वोटर - 133581
थर्ड जेंडर वोटर - 2
सर्विस वोटर - 103
मतदाता केंद्र - 363
कुल मतदाता - 276799
महिला वोटर - 133401
पुरुष वोटर- 143197
थर्ड जेंडर वोटर - 0
सर्विस वोटर - 194
बुदनी : मध्य प्रदेश की बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीट हुए उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। पूर्व सीएम और बुदनी से बीजेपी विधायक शिवराज सिंह चौहान के विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। सांसद बनने के बाद शिवराज सिंह के बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। बुदनी में बीजेपी रमाकांत भार्गव और कांग्रेस से राजकुमार पटेल आमने-सामने हैं।
विजयपुर: 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस से रामनिवास रावत चुनाव जीते थे। विधायक रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। बाद में उन्हें मोहन यादव सरकार में मंत्री बनाया गया। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया थी। इसके बाद विजयपुर सीट भी खाली हुई थी। विजयपुर में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत और मुकेश मल्होत्रा के बीच मुकाबला है।
जानें कौन हैं राजकुमार पटेल : पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से सांसद बनने के बाद खाली हुई बुदनी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजकुमार पटेल पर भरोसा जताया है। किरार नेता राजकुमार बुदनी विधानसभा सीट से 1993 से 1998 तक विधायक रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री रह चुके हैं। साल 1998 में कांग्रेस ने उनके बड़े भाई देवकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया था। वे वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
61 वर्षीय राजकुमार पटेल मूलत: सीहोर के बखतरा के रहने वाले हैं, वे अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं, इस क्षेत्र में ओबीसी संख्या में मौजूद हैं। पटेल ने हमीदिया आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से एलएलबी और एमए की पढ़ाई की है। पटेल छात्र जीवन से ही राजनीति में एक्टिव रहे हैं। वे एमवीएम कॉलेज भोपाल के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने एनएसयूआई में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली है।
कौन हैं रमाकांत भार्गव : बुदनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। इस सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान के लिए विदिशा सीट छोड़ने वाले रमाकांत भार्गव को मौका दिया है। रमाकांत भार्गव विदिशा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। विदिशा सीट से सुषमा स्वराज ने चुनाव नहीं लड़ने पर 2019 में भार्गव ने पहली बार यहां से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के शैलेंद्र चंद्र को हराया था। अब 2024 के लोकसभा के चुनाव में विदिशा से रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर बीजेपी ने शिवराज सिंह को प्रत्याशी बनाया था। रमाकांत शिवराज सिंह चौहान के करीबी भी मानें जाते हैं।
71 वर्षीय रमाकांत भार्गव मार्कफेड के अध्यक्ष और अपेक्स बैंक के डायरेक्टर रहे हैं। कई बार वे उनके चुनाव संचालक की भूमिका में रहे हैं। भार्गव को इस सीट का सबसे बड़ा दावेदार भी माना जा रहा था। बता दें कि बुदनी सीट से शिवराज सिंह चौहान लगातार पांच बार विधायक रहे हैं।
कौन हैं मुकेश मल्होत्रा: कांग्रेस ने विजयपुर विधानसभा सीट से मुकेश मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया हैं, 2023 के विधानसभा चुनाव में 42 वर्षीय मुकेश मल्होत्रा ने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर विजयपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने 45 हजार वोट प्राप्त किए थे। वह तीसरे नंबर पर रहे थे। इस दौरान पूरे क्षेत्र के आदिवासी समाज ने उनका साथ दिया था। मुकेश मल्होत्रा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं।
सहरिया जनजाति से आने वाले मुकेश मल्होत्रा पहले बीजेपी में थे। मल्होत्रा वर्तमान में ग्राम पंचायत सिलपुरी के सरपंच हैं। 2013 में सरकार ने उन्हें सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनाया था, साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा दिया था।
कौन हैं रामनिवास राव: श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने रामनिवास रावत को प्रत्याशी बनाया है। 64 वर्षीय रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव से पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस विधायक रहते हुए बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके 2 दिन बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 8 जुलाई को बीजेपी सरकार में वन मंत्री बनाया गया था। मंत्री रामनिवास रावत का बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में रामनिवास रावत कांग्रेस के टिकट पर विजयपुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इस चुनाव में उन्होंने 18 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। वे इस सीट से 6 बार के विधायक रह चुके हैं।
पहले बुदनी फिर विजयपुर का रिजल्ट
ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था
दोनों सीटों पर कम वोटिंग
विजयपुर में मतदान केंद्र और मतदाता
कुल मतदाता - 254817
महिला वोटर - 121131
पुरुष वोटर - 133581
थर्ड जेंडर वोटर - 2
सर्विस वोटर - 103
बुदनी में मतदान केंद्र और मतदाता
कुल मतदाता - 276799
महिला वोटर - 133401
पुरुष वोटर- 143197
थर्ड जेंडर वोटर - 0
सर्विस वोटर - 194
जानें क्यों हुए उपचुनाव
विजयपुर: 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस से रामनिवास रावत चुनाव जीते थे। विधायक रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। बाद में उन्हें मोहन यादव सरकार में मंत्री बनाया गया। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया थी। इसके बाद विजयपुर सीट भी खाली हुई थी। विजयपुर में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत और मुकेश मल्होत्रा के बीच मुकाबला है।
बुदनी विधानसभा सीट
61 वर्षीय राजकुमार पटेल मूलत: सीहोर के बखतरा के रहने वाले हैं, वे अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं, इस क्षेत्र में ओबीसी संख्या में मौजूद हैं। पटेल ने हमीदिया आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से एलएलबी और एमए की पढ़ाई की है। पटेल छात्र जीवन से ही राजनीति में एक्टिव रहे हैं। वे एमवीएम कॉलेज भोपाल के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने एनएसयूआई में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली है।
कौन हैं रमाकांत भार्गव : बुदनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। इस सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान के लिए विदिशा सीट छोड़ने वाले रमाकांत भार्गव को मौका दिया है। रमाकांत भार्गव विदिशा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। विदिशा सीट से सुषमा स्वराज ने चुनाव नहीं लड़ने पर 2019 में भार्गव ने पहली बार यहां से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के शैलेंद्र चंद्र को हराया था। अब 2024 के लोकसभा के चुनाव में विदिशा से रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर बीजेपी ने शिवराज सिंह को प्रत्याशी बनाया था। रमाकांत शिवराज सिंह चौहान के करीबी भी मानें जाते हैं।
71 वर्षीय रमाकांत भार्गव मार्कफेड के अध्यक्ष और अपेक्स बैंक के डायरेक्टर रहे हैं। कई बार वे उनके चुनाव संचालक की भूमिका में रहे हैं। भार्गव को इस सीट का सबसे बड़ा दावेदार भी माना जा रहा था। बता दें कि बुदनी सीट से शिवराज सिंह चौहान लगातार पांच बार विधायक रहे हैं।
विजयपुर विधानसभा सीट
सहरिया जनजाति से आने वाले मुकेश मल्होत्रा पहले बीजेपी में थे। मल्होत्रा वर्तमान में ग्राम पंचायत सिलपुरी के सरपंच हैं। 2013 में सरकार ने उन्हें सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनाया था, साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा दिया था।
कौन हैं रामनिवास राव: श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने रामनिवास रावत को प्रत्याशी बनाया है। 64 वर्षीय रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव से पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस विधायक रहते हुए बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके 2 दिन बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 8 जुलाई को बीजेपी सरकार में वन मंत्री बनाया गया था। मंत्री रामनिवास रावत का बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में रामनिवास रावत कांग्रेस के टिकट पर विजयपुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इस चुनाव में उन्होंने 18 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। वे इस सीट से 6 बार के विधायक रह चुके हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman