अब Congress भी चलाएगी हर घर तिरंगा कैंपेन , बीजेपी बोली- दिल में भी उतारें तिरंगा , कांग्रेस ने किया पलटवार

मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में 11 अगस्त से शुरू हो रहे बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान की तर्ज पर कांग्रेस भी कैंपेन चलाने जा रही है। लेकिन इससे पहले अभियान को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।

Advertisment
author-image
Vikram Jain
New Update
MP Bhopal Congress will start Har Ghar Tiranga campaign
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में 15 अगस्त के पहले हर घर तिरंगा अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान में 11 अगस्त से हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। अब बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी कैंपेन चलाने का फैसला लिया है। प्रदेश में अब एक लाख कांग्रेसी घरों पर तिरंगा फराएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए है। वही हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सियासी घमासान भी तेज हो गया है।

दिल में भी तिरंगा उतारें कांग्रेसी

बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस के भी तिरंगा अभियान चलाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे जुबानी हमले किए हैं। कांग्रेस के अभियान पर बीजेपी के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी का आह्वान है कि हर घर में तिरंगा लगना ही चाहिए। अच्छा है कांग्रेस वाले भी घरों में तिरंगा लगाएंगे। लेकिन पहले कांग्रेसियों को अपने दिलों में तिरंगे को उतारना चाहिए। कांग्रेस को देश प्रेम की भावना जागृत करना चाहिए।

कांग्रेस ने किया पलटवार

बीजेपी के तीखें हमलों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने  कहा कि तिरंगा दिलों में भी उतारें ये बीजेपी ने सही कहा है... चौधरी ने कहा कि पहले संघ कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया जाता था, अब वहां तिरंगा फहरने लगा है, बीजेपी ने आरएसएस से कहा है कि तिरंगा दिल में भी उतारें।

ये खबर भी पढ़ें... PM मोदी ने 'X' डीपी में लगाया तिरंगा , देशवासियों से की हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील

11 अगस्त के हर घर तिरंगा अभियान

बता दें कि, बीजेपी ने 11 अगस्त के हर घर तिरंगा अभियान चलाने जा रही है। साथ ही तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश वासियों से देशवासियों से अभियान से जुड़ने और तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है। हर घर तिरंगा अभियान के सफल बनाने के लिए मंत्री, विधायक, सांसद, पंचायत अध्यक्ष, सभी जनप्रितिनिधि कार्यकर्ता सभी अपनी भूमिका निभाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

भोपाल न्यूज बीजेपी का हर घर तिरंगा अभियान हर घर तिरंगा अभियान कांग्रेस का हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा अभियान पर सियासत