Bhopal MD Drugs Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम मालिक गिरफ्तार, 5 हजार रुपए में किराए से दी थी दुकान
Vikram Jain | Oct 09, 2024, 19:51 IST
MP Bhopal drugs case Godown owner Vishnu Patidar arrest
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1814 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स मिलने के बाद मामले में पुलिस ने जांच की जारी है। अब मामले में पुलिस ने गोडाउन मालिक विष्णु पाटीदार को गिरफ्तार किया है। इस दुकान से पुलिस ने एमडी ड्रग्स के कच्चे माल का जखीरा पकड़ा था।
BHOPAL. राजधानी भोपाल में बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में 1814 करोड़ रुपए से ज्यादा की MD (मेफेड्रोन) ड्रग बरामद के मामले में भोपाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के बाद गोडाउन मालिक विष्णु पाटीदार को भी गिरफ्तार किया है। विष्णु पाटीदार ने एनसीबी की रेड के दौरान गिरफ्तार किए गए अमित चतुर्वेदी को 5 हजार किराए पर यह दुकान दी थी।
बता दें कि बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री पर गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 5 अक्टूबर को छापेमार कार्रवाई की थी, स्पेशल टीम ने सिंथेटिक ड्रग निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 907.09 किलो मेफेड्रोन जब्त किया था। इसकी अनुमानित कीमत 1814 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके बड़े एक्शन के बाद भोपाल पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए ड्रग फैक्ट्री से जुड़े गोदाम पर दबिश दी थी। साथ ही पुलिस ने एमडी ड्रग्स बनाने का कच्चा माल जब्त किया था।
पुलिस के मुताबिक ड्रग मामले में गिरफ्तार अमित चतुर्वेदी ने गोदाम के सामने गणेश मार्केट इलाके में दुकान 5 हजार रुपए किराए से ली थी। वह देर रात में सामान फैक्ट्री में शिफ्ट करता था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने दुकान का ताला तोड़ते हुए ड्रमों और बोरियों से बड़ी मात्रा केमिकल बरामद किया। पिछले साल जुलाई में विष्णु पाटीदार ने यह दुकान अमित चतुर्वेदी को किराए पर दी थी। इसके बाद नशे के सौदागरों ने यहां ड्रग्स बनाने का धंधा शुरू कर दिया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकान से बरामद किया केमिकल एमडी ड्रग बनाने में इस्तेमाल होता है। इस कच्चे माल की कीमत बाजार में करीब 60 लाख रुपए है और इसके इस्तेमाल से 250 से 350 करोड़ रुपए अनुमानित कीमत की सिंथेटिक ड्रग बनाई जा सकती है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दुकान का मालिक और फैक्ट्री मालिक भी शामिल है। वहीं इस मामले में जांच जारी है।
जानें पूरा मामला
अमित चतुर्वेदी को किराए से दी थी दुकान
मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari