खनिज के अवैध परिवहन और खनन पर लगाम लगाने अब AI की मदद, लगेंगे ई-चेकगेट
Vikram Jain | Nov 13, 2024, 23:14 IST
MP Bhopal E checkgate will be installed to stop illegal mining and transportation
मध्य प्रदेश में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए मोहन यादव सरकार एक्शन में है। अब सरकार खनिज के अवैध परिवहन और खनन पर रोक लगाने के लिए AI की मदद लेगी। प्रदेश में एआई आधारित 41 ई-चेकगेट लगाए जाएंगे।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार खनिज के अवैध परिवहन और खनन पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। अब सरकार ने प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित 41 ई-चेकगेट लगाने की योजना तैयार की है। इन चेकगेटों पर वेरीफोकल कैमरा, आरएफआईडी लीडर और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर का उपयोग कर खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों की निगरानी की जाएगी। सरकार ने दिसंबर तक E-चेकगेट स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही प्रदेश की सभी 7 हजार खदानों का जियो टैग किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि परियोजना को सफल बनाने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। आगे कहा कि प्रदेश में अवैध परिवहन रोकने के लिए एआई आधारित 41 ई- चेकगेट की स्थापना की जा रही है। इन ई-चेकगेटों पर वेरीफोकल कैमरा, आरएफआईडी लीडर, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर की मदद से खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों की जांच की जाएगी।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री यादव ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए एक उपग्रह और ड्रोन आधारित परियोजना की शुरुआत भी की है। इस परियोजना के तहत प्रदेश की सभी 7 हजार खदानों का जियो टैग किया गया है, जिससे खदानों का सीमांकन किया जा सकेगा। इसके लागू होने पर थ्री-डी इमेजिंग और वॉल्यूमेट्रिक एनालिसिस द्वारा खनिज की सटीक मात्रा का आंकलन भी किया जा सकेगा, जिससे अवैध खनन की पहचान और रोकथाम प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।
अवैध खनन रोकने सरकार लेगी AI की मदद
दिसंबर तक ई-चेकगेट स्थापित करने का लक्ष्य
इस परियोजना के तहत, पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में खनिज परिवहन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग के 4 स्थानों पर ई-चेकगेट स्थापित कर कार्य शुरू कर दिया गया है। भोपाल में कमांड और कंट्रोल सेंटर और भोपाल और रायसेन जिलों में जिला कमांड सेंटर स्थापित किए गए हैं। 41 ई-चेकगेट को स्थापित करने का लक्ष्य दिसंबर 2024 तक रखा गया है।
7 हजार खदानों का जियो टैग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari