SBI के पूर्व AGM और 5 परिजनों को जेल, मामले में 19 साल बाद CBI कोर्ट ने सुनाई सजा

Vikram Jain | Oct 01, 2024, 19:25 IST
Share
Former SBI AGM Jitendra Pratap sentenced CBI special court
Former SBI AGM Jitendra Pratap sentenced CBI special court

सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में SBI के पूर्व एजीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और उनके परिवार के 5 अन्य सदस्यों को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने सभी को सलाखों के पीछे भेजा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation-CBI) की स्पेशल कोर्ट ने 19 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति के मामले में फैसला सुनाया है। विशेष अदालत ने मामले में SBI के रिटायर्ड अधिकारी, उनके परिवार के 5 सदस्यों और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पूर्व अधिकारी 32 लाख 22 हजार 250 रुपए का जुर्माना लगाते हुए तीन साल जेल सुनाई है। यह अर्थदंड नहीं भरने पर तीन महीने अतिरिक्त जेल होगी।

पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल और जुर्माना

सीबीआई की विशेष अदालत के जज अरविंद कुमार शर्मा ने आय से अधिक मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पूर्व सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) जितेंद्र प्रताप सिंह को दोषी ठहराते हुए 3 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जितेंद्र प्रताप सिंह पर 32 लाख, 22 हजार 250 रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। यह जुर्माना नहीं भरने पर पूर्व अधिकारी सिंह को तीन महीने और जेल में रहना पड़ेगा। इस राशि की वसूली के लिए उनकी प्रॉपर्टी को बेचा जाएगा।

पत्नी, बे​टियों और दामाद को भी जेल

इसके कोर्ट ने जितेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी किरण सिंह, बेटी अन्वेषा, गरिमा और नम्रता, दामाद समीर सिंह और सीए को एक-एक साल की सजा सुनाई है। इन लोगों पर कोर्ट ने 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने साल 2005 में भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं में सभी आरोपियों पर केस दर्ज था। रिटायर्ड एजीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ जांच के दौरान सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने कई चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए थे। जांच के दौरान आवास से प्रॉपर्टी और सोने-चांदी की ज्वेलरी और कई बैंक खातों के दस्तावेज मिले थे। 2007 में सीबीआई ने चार्जशीट दायर कर आरोप लगाया गया था कि जितेंद्र प्रताप सिंह ने 1 जनवरी 1999 और 2 अप्रैल 2005 के बीच लगभग 37 लाख 13 हजार 113 रुपए की संपत्ति अर्जित की थी।

मामले में इन आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धारा 109 (अपराध के लिए उकसाना) के तहत दोषी करार दिया था। कोर्ट ने फैसले में कहा कि यह संपत्तियां बैंक अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटियों के नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कई शाखाओं में फर्जी खातों के माध्यम से जमा की गई थीं।

अवैध रूप से अर्जित की संपत्ति

आय से अधिक संपत्ति के मामले में ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष ने 94 गवाह पेश किए। जबकि बचाव पक्ष की ओर 15 गवाह पेश हुए। कोर्ट ने कहा कि जितेंद्र ने 32 लाख 22 हजार 253 रुपए से ज्यादा की अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। जो 1999 से 2005 के बीच वैध आय से ज्यादा थी। कोर्ट ने जितेंद्र को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में उल्लंघन करने का दोषी पाया। इसके बाद कोर्ट ने सजा सुनाई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CBI
  • आय से अधिक संपत्ति मामला
  • जुर्माना
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो
  • SBI के पूर्व एजीएम को सजा
  • Former SBI AGM Jitendra Pratap
  • सीबीआई स्पेशल कोर्ट
  • एसबीआई अधिकारी को जेल
  • Judge Arvind Kumar Sharma
  • जज अरविंद कुमार शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई