रेलवे ने बढ़ाई कई स्पेशल ट्रेनों की ट्रिप, MP के इन स्टेशनों का फायदा
Vikram Jain | Nov 08, 2024, 22:17 IST
MP Bhopal Indian Railways extended the duration of special trains
फेस्टिवल सीजन में भारतीय रेलवे ने देशभर में 7 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसमें से कई ट्रेन मध्य प्रदेश के भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना से होकर चलाई जा रही है। रेलवे ने अब कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है।
BHOPAL. फेस्टिवल सीजन में चलाई गई स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत बनकर लगातार दौड़ रही हैं। अब दीपावली और छठपूजा के होते ही वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी हैं। फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसके साथ रेलवे ने अब कुछ स्पेशल ट्रेनों की डेट बढ़ाने फैसला है। बता दें कि यूपी और बिहार के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रेलवे ने अब मध्य प्रदेश से गुजरने वाली दो स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है। रेलवे ने कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति को 2 ट्रिप अतिरिक्त चलाने का फैसला लिया है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति अब फेरे ज्यादा लगाएगी। गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 19 नंवबर तक और गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल एक्सप्रेस 20 नवम्बर 2024 तक चलेगी।
20 नवंबर तक चलेगी
इसी प्रकार रेलवे ने कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन की भी संचालन अवधि बढ़ाने फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप ज्यादा चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09803 कोटा- दानापुर स्पेशल 14 नंवबर 2024 तक और गाड़ी संख्या 09804 दानापुर-कोटा स्पेशल 15 नवंबर 2024 चलेगी।
अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाएं जा रहे हैं। रेल प्रशासन ने वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर से अजमेर दयोदय एक्सप्रेस में 8 नवंबर 2024 से और गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर 9 नवंबर 2024 से अगले सात दिन के लिए एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच के साथ चलाई जाएगी।
रेलवे ने कहा है कि यात्री इन स्पेशल ट्रेन की बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठा सकते हैं। यात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से 9 नवंबर 2024 से आरक्षण की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त कोच की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त करें।
स्पेशल ट्रेनों की ट्रिप बढ़ाई
20 नवंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
- शनिवार और मंगलवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 19 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसका संचालन पहले 12 नवंबर तक तय किया गया था।
- रविवार और बुधवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 13 नवंबर तक चलने वाली थी।
कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल की भी अवधि बढ़ी
- गाड़ी संख्या 09803 कोटा- दानापुर द्वि-साप्ताहिक (रविवार, गुरुवार) स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पहले 10 नवंबर चलाई गई थी।
- गाड़ी संख्या 09804 दानापुर-कोटा द्वि-साप्ताहिक (सोमवार, शुक्रवार) स्पेशल ट्रेन को 15 नवंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर तक चलाई गई थी।
- स्पेशल ट्रेन की ट्रिप बढ़ने से बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाएं जा रहे हैं। रेल प्रशासन ने वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर से अजमेर दयोदय एक्सप्रेस में 8 नवंबर 2024 से और गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर 9 नवंबर 2024 से अगले सात दिन के लिए एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच के साथ चलाई जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari