MP के इस IPS अधिकारी को मिला सशर्त वीआरएस , 28 जून को दिया था आवेदन
Vikram Jain | Jul 25, 2024, 20:34 IST
MP Bhopal IPS Vineet Khanna conditional VRS order issued
मध्य प्रदेश शासन ने आईपीएस विनीत खन्ना के वीआरएस को सशर्त मंजूरी दे दी है। उन्होंने 28 जून को गृह विभाग को स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने के लिए आवेदन दिया था।
BHOPAL. मध्य प्रदेश शासन ने IPS विनीत खन्ना के वीआरएस सशर्त मंजूर कर लिया है। शासन ने मामले में हरी झंडी देते हुए उनका आवेदन स्वीकार कर लिया है। खन्ना को सशर्त वीआरएस दिया गया है। शर्त है कि वे स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद एक साल तक कोई व्यावसायिक पद पर नहीं रहेंगे। जारी आदेश के अनुसार विनीत खन्ना, भापुसे (2006) को भारतीय पुलिस सेवा से दिनांक 30.09.2024 (अपरान्ह) से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की स्वीकृति इस शर्त के साथ प्रदान करता है कि स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति स्वीकृत होने के पश्चात् वे आगामी एक वर्ष तक किसी व्यावसायिक पद को धारित नहीं करेंगें।
ये खबर भी पढ़ें... MP : खरगोन में निर्माण एजेंसी की मनमानी , देजला-देवड़ा डैम के पास बगैर परमिशन हो रही ब्लास्टिंग, तबाही की आशंका बता दें कि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (चयन एवं भर्ती) आईपीएस विनीत खन्ना ने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने 28 जून को गृह विभाग को स्वैच्छिक सेवा निवृति लेने के लिए आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वे 30 सितंबर 2024 से सेवानिवृत्ति चाहते हैं। अब शासन ने पुलिस अधिकारी विनीत खन्ना के वीआरएस को मंजूर कर लिया है। विनीत खन्ना मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के 2006 बैच के अधिकारी हैं।
वीआरएस मंजूर, आदेश जारी
MP Bhopal IPS Vineet Khanna conditional VRS order issued
28 जून को दिया था वीआरएस के लिए आवेदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari